फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लोहे की चेन से हमला कर 50 हजार रुपये छीने

लोहे की चेन से हमला कर 50 हजार रुपये छीने

Thu, 15 Jun 2017 01:59 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
लोहे की चेन से हमला कर 50 हजार रुपये छीने
लोहे की चेन से हमला कर 50 हजार रुपये छीने
विज्ञापन

महम। एक आरोपी ने मोखरा मोड़ पर एक व्यक्ति पर लोहे की चेन से हमला करके 50 हजार रुपये छीन लिये। इस संबंध में महम थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में मदीना गिंधरान निवासी मंजीत ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। मंजीत गांव में मकान बना रहा है। मंजीत बुधवार दोपहर को रोहतक से निर्माण सामग्री लेने जा रहा था। उसके पास पचास हजार रुपये थे। जब वह मोखरा मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से रमेश आ गया। आरोप है कि रमेश ने लोहे की चेन मंजीत की कमर में मारी। आरोपी ने एक के बाद एक कई वार किये। इसके बाद मंजीत के 50 हजार रुपये छीन लिये। मंजीत को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed