फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पीजीआई से बच्चा चुराने वाली नहीं आ रही पुलिस के काबू

पीजीआई से बच्चा चुराने वाली नहीं आ रही पुलिस के काबू

Tue, 26 Feb 2019 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई से बच्चा चुराने वाली नहीं आ रही पुलिस के काबू
रोहतक।
विज्ञापन

पीजीआई से बच्चा चुराने वाली से पुलिस कुछ उगलवा नहीं पा रही है। अपने ही बयान बार-बार बदल रही आरोपी महिला ने पुलिस का सिर दर्द बढ़ा दिया है। यही वजह है कि पुलिस न तो पुराने केस से कनेक्शन तलाश पाई है और न ही किसी गिरोह से। फिलहाल पुलिस की छानबीन जारी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि एक दो दिन में पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह है मामला
पीजीआईएमएस के वार्ड नंबर दो से 21 फरवरी वीरवार दोपहर करीब सवा बारह बजे एक नवजात बच्ची चोरी हो गई। गौतम नगर गोहाना के सूरज की पत्नी मनीषा एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड केयर हास्पिटल) की दूसरी मंजिल पर बेटी का आधार कार्ड बनवाकर आई थी। रास्ते उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी महक उर्फ ममता ने रिंकल से बच्चा उसे देने और अपनी भाभी को संभालने की बात कहते हुए बच्चा ले लिया। बच्चा लेकर वह चली गई। कुछ देर बाद जब परिवार ने अपनी बच्ची को वहां नहीं पाया तो उसके चोरी होने खबर संस्थान में फैल गई। इसके बाद पीजीआई प्रशासन, पुलिस व सुरक्षा अधिकारियों ने जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान सोनीपत की सिक्का कालोनी में आरोपी महिला बच्ची समेत बरामद हो गई। मनीषा को डिलीवरी के लिए 17 फरवरी को पीजीआई में भर्ती किया गया था। यहां बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसने बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed