{"_id":"5b47c0e84f1c1b0a278b61ca","slug":"121531429096-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शवगृह में शव रखने आए गार्डों ने की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शवगृह में शव रखने आए गार्डों ने की धुनाई
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शवगृह में शव रखने आए गार्डों ने की धुनाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआईएमएस के शव गृह में बुधवार रात पौने तीन बजे जीआरपी के साथ शव रखने आए सुरक्षा गार्डों ने एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। इसकी शिकायत कर्मचारी ने गुरुवार को प्रशासन को की है।
इसमें कहा गया कि तीन गार्डों ने मिलकर कर्मचारी को पीटटा है। वहीं दूसरी ओर बात सामने आ रही है कि रात को ड्यूटी के समय कर्मचारी की जगह उसका बेटा था। वह काम करने में आनाकानी कर रहा था, इस पर विवाद हुआ था। विभाग इस मामले की जांच कर रहा है और बाद में तय होगा कि यह मामला पुलिस में दिया जाएगा या नहीं। गौरतलब है कि सायं शव गृह बंद हो जाता है। बाद में यहां आने वाले शवों की रजिस्टर में एंट्री होती है और इसके लिए रात्रि में एक चौकीदार की नियुक्ति होती है। इस मामले में अधिकारी सत्य जांचने के लिए सीसीटीवी वीडियो खंगाल रहे हैं, जिससे घटना की सच्चाई का पता चल सके।