{"_id":"5b3fdc8a4f1c1bba248b4e65","slug":"121530911882-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक और संापला में भी शरण लेता था राजेश भारती और गिरोह के सदस्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक और संापला में भी शरण लेता था राजेश भारती और गिरोह के सदस्य
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्र ांति गैंग:::::::
रोहतक और संापला में भी शरण लेता था राजेश भारती और गिरोह के सदस्य
-रिमांड पर लिए गए क्रांति गैंग के सदस्यों ने किया खुलासा
-पुलिस शरण देने वालों का ब्योरा करा रही तैयार
-पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। क्रांति गैंग के सदस्य दिल्ली के अलावा रोहतक और सांपला में भी शरण लेते थे। पुलिस ने शरण देने वाले लोगों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। वहीं शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
तीन दिन पूर्व सीआईए-2 के प्रभारी आजाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पचास हजारी बहुअकबरपुर निवासी राहुल उर्फ दादा, झज्जर के डीघल गांव निवासी चालीस हजार के इनामी कपिल उर्फ पहलवान, 25 हजार के इनामी मुरादपुर टेकना निवासी अभिषेक उर्फ आशू के अलावा बहुअकबरपुर के सोमबीर, करसौला के अमित, गुरुग्राम के विनीत को गिरफ्तार किया था।
सीआईए 2 की पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने कई खुलासे किए। गिरोह के सदस्यों को सीआईए-2 रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी। सूत्रों के अनुसार राजेश भारती के अलावा गिरोह के सदस्य दिल्ली के साथ-साथ रोहतक और सांपला में भी शरण लेते थे। कई बार राजेश ने सांपला में गिरोह के सदस्यों के साथ शरण ली थी। इसके अलावा गिरोह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। सीआईए- 2 प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।