फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्टाफ नर्स ने पति से फोन पर बात के बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या

स्टाफ नर्स ने पति से फोन पर बात के बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 17 May 2018 03:36 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
स्टाफ नर्स ने पति से फोन पर बात के बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या
नर्स ने पति से फोन पर बात की बात, फिर फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन

- सोनीपत निवासी महिला महम के सिविल अस्पताल में थी तैनात
- मृतका के परिजनों का आरोप - दहेज के लिए परेशान करते थे ससुराल के लोग
- पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर दर्ज किया केस

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/महम।
पति से फोन पर बात करने के चंद मिनट बाद ही महम के नागरिक अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक पक्ष ने ससुराल के लोगों पर आए दिन दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया। पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सोनीपत जिले के सिलाना गांव निवासी फूल कुमार की बेटी पूनम की शादी शिमली गांव के करण के साथ 15 साल पूर्व हुई थी। पूनम को दो बच्चे है। लड़का सात साल जबकि लड़की छह साल की है। पूनम महम के नागरिक अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है। वह अस्पताल के ही सरकारी क्वार्टर में परिवार के साथ रहती है। बताया गया है कि बुधवार को पूनम की सास फूलवती उसके दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए चली गई। इसी बीच पूनम ने कमरे की अंदर से कुंडी लगा ली तथा पंखे पर चुन्नी का फंदा बना उस पर लटकर कर आत्महत्या कर ली। सास फूलवती घर लौटी तो आत्महत्या के बारे में पता लग सका। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आत्महत्या से करीब पांच मिनट पूर्व पूनम ने फोन पर अपने पति से बात की थी। इसके बाद ही उसने आत्महत्या की। मृतका के पिता फूल कुमार का कहना है कि अक्सर पूनम के ससुराल के लोग उससे दहेज लाने की मांग करते थे। दहेज लाने से मना करने पर कई बार उसकी पिटाई भी की गई थी। फूल कुमार की शिकायत पर पति करण, सास फूलपति, ससुर उम्मेद सिंह और देवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आत्महत्या से चंद मिनट पहले ही पूनम अपने पति से फोन पर बात कर रही थी। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मंजीत मौर, एसएचओ महम

सिपाही की नौकरी छोड़ चुका है पति
मामले की सूचना पाते ही एफएसएल इंचार्ज सरोज दहिया भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। बताया गया कि पूनम का पति पहले पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। उसने बाद में किसी कारणवश नौकरी छोड़ दी थी।

एक सप्ताह पहले किया था जहरीले पदार्थ का सेवन
मृतका के पिता फूल कुमार ने बताया कि ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन पूनम के साथ मारपीट की जाती थी। इससे क्षुब्ध होक र पूनम ने एक सप्ताह पूर्व ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया था। मगर समय पर अस्पताल में भर्ती कराने के कारण पूनम की जान बच गई थी।


एक सप्ताह से लापता था पति
पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह से पूनम का पति घर से गया हुआ था। अक्सर पति व पत्नी के बीच भी झगड़ा होता रहता था। पति ने फोन पर खुद के हरिद्वार में रहने की बात बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed