{"_id":"5a81ff0c4f1c1bca798b94a9","slug":"121518468876-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण को चमकाने के नाम पर सोने की चेन व अंगूठी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आभूषण को चमकाने के नाम पर सोने की चेन व अंगूठी उड़ाई
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आभूषण को चमकाने के नाम पर सोने की चेन व अंगूठी उड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
ठगों ने रिटायर्ड सेना अधिकारी की पत्नी को आभूषण चमकाने का लालच देकर सोने की चेन और अंगूठी चोरी कर ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सुभाष टाकीज निवासी इंद्रा अहलावत ने उनके पति सेना से रिटायर्ड है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह घर पर अकेली थी। तभी दो व्यक्ति आये। उन्होंने खुद को एक डिटरजेंट कंपनी का कर्मचारी बताया। वह तांबा पीतल साफ करने का पाउडर बेचते हैं। जिसके बाद उन्होंने महिला को एक पाउडर के पैकेट को देते हुए महिला के सामने ही बर्तन साफ करके दिखाने की बात कही। महिला ने उन्हें तांबे का एक बर्तन दिया। इसकी सफाई करने के बाद आरोपियों ने कहा कि वह आभूषण की भी सफाई कर सकते हैं। फिर महिला सोने की चेन और अंगूठी साफ करने के लिए उन्हें दे दी। उसके बाद उन दोनों ने टिफिन में पानी व पाउडर डाल कर गैस पर गर्म करने के लिये कहा। महिला जैसे ही गैस पर गर्म करने के बाद बर्तन को चेक किया। उस बर्तन में सोने की चेन और अंगूठी गायब थी। जब तक महिला अपने गेट पर पहुंची जब तक आरोपी फरार हो गये।