फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

Fri, 08 Sep 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
कोसली थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव झाल निवासी सुधीर के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार 28 अगस्त 2017 को गांव झाल में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगा जीवनलीला समाप्त कर ली थी। विवाहिता के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के भाई झज्जर निवासी सोनू ने बताया कि इसी साल एक मार्च को उसने बहन की शादी गांव झाल निवासी सुधीर से की थी। शादी में उन्होंने हैसियत से ज्यादा दान-दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते आ रहे थे। पुलिस ने विवाहिता के भाई की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज जांच शुरू की थी। जांच के आधार पर पुलिस ने सुुधीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed