फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गढ़ी मोहल्ला में सिर कुचलकर व्यक्ति की हत्या

गढ़ी मोहल्ला में सिर कुचलकर व्यक्ति की हत्या

Wed, 23 Aug 2017 02:27 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
गढ़ी मोहल्ला में सिर कुचलकर व्यक्ति की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। अज्ञात बदमाशों ने सोमवार देर रात पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित गढ़ी मोहल्ले में एक व्यक्ति की सिर कुचलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने सिर पर पत्थरों से वार करके व्यक्ति को मौत के घाट उतारा। व्यक्ति का शव खून से लथपथ मंगलवार सुबह सड़क पर पड़े होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। इस संबंध में शहर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में उत्तराखंड के डालनवाला स्थित करनपुर निवासी राकेश ने बताया कि वह शराब ठेके पर सेल्समैन है। यह शराब का ठेका गढ़ी मोहल्ले में है। राकेश का कहना है कि वह सोमवार रात को शराब का ठेका बंद करके अंदर सो गया था। राकेश ने मंगलवार सुबह उठकर ठेके का शटर खोला। उसने देखा कि गली में सड़क पर खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर राकेश ने ठेके के मालिक हरीश को वारदात के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति के सिर पर पत्थर से वार किये गये हैं। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। जब पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसके पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। फिर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। मगर किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की। मृतक के सिर, मुंह और गले पर चोट के निशान है। फिलहाल पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन


शराबी किस्म का व्यक्ति था मृतक
सेल्समैन ने बताया कि वह मृतक का नाम व पता नहीं जानता है। लेकिन वह क्षेत्र में ही घूमता रहता था। शराब पीने का आदी था। पुलिस को आशंका है कि किसी ने शराब के नशे में ही व्यक्ति को मौत के घाट उतारा है। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सोमवार को भी महम क्षेत्र में एक स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं सोमवार रात को एक और हत्या ने एक बार फिर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed