फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गाड़ियों में भिड़ंत, चालक की दबने से मौत

गाड़ियों में भिड़ंत, चालक की दबने से मौत

Sun, 20 Aug 2017 02:59 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
गाड़ियों में भिड़ंत, चालक की दबने से मौत
गाड़ियों में भिड़ंत, चालक की दबने से मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
खेड़ीसाध के पास नेशनल हाइवे पर बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़ी एक गाड़ी से कैंटर भिड़ गया। इससे कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि परिचालक घायल हो गया। हादसा सड़क पर खड़ी गाड़ी को बचाने के चक्कर में पीछे से आ रही गाड़ी के टक्कर लगने से हुआ।

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के होशियारपुर स्थित जोड़ा निवासी सुखविंद्र ने बताया कि वह र्साईं कृपा कंपनी राजपुरा में कैंटर गाड़ी पर बतौर परिचालक काम करता है। सुखविंद्र ने बताया कि उसकी गाड़ी पर लुधियाना के न्यू शिमला पुरी निवासी अमरजीत सिंह चालक था। सुखविंद्र का कहना है कि वह बिलासपुर चौक से डाक पार्सल गाड़ी में लोड करके जम्मू जाते हैं। शनिवार तड़के गाड़ी लोड होने के बाद वह जम्मू के लिए रवाना हुए थे। अमरजीत गाड़ी चला रहा था। जब वह आईएमटी चौक स्थित गांव खेड़ीसाध से थोड़ा आगे पहुंचे तो हाइवे पर एक गाड़ी खड़ी थी। उस गाड़ी की पार्क़िग लाइट भी नहीं जल रही थी। जब अमरजीत गाड़ी को बचाने लगा तो पीछे से आ रही दूसरे गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे अमरजीत की गाड़ी सड़क पर खड़ी हुई गाड़ी से जा टकराई। इस कारण अमरजीत दोनों गाड़ियों के बीच फंस गया। सिर में चोट लगने और दम घुटने के कारण अमरजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुखविंद्र ने काफी देर तक उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिर आसपास के लोगों की मदद से अमरजीत को गाड़ियों के बीच से निकाला गया। तभी मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सड़क पर गाड़ी खड़ी करने वाले चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed