फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पुरानी रंजिश के चलते सांघी के युवक को मारे चाकू

पुरानी रंजिश के चलते सांघी के युवक को मारे चाकू

Tue, 02 Apr 2019 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते सांघी के युवक को मारे चाकू
एक महीने पहले हुए झगड़े की रंजिश में 11वीं के छात्र को बाइक सवार छह युवकों ने घोंपे चाकू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सांघी में एक महीने पहले छात्रों में हुए झगड़े की रंजिश में मंगलवार को चाकू चले। बाइक सवार छह युवक 11वीं कक्षा के छात्र को चाकू घोंप कर फरार हो गए। छात्र को गंभीर हालत में पीजीआई भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सांघी निवासी निशांत के पिता मनोज ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह सोमवार को अपने बेटे को बाजार से कपड़े दिलवाने गया था। यहां से लौटते समय मैने उसे पैदल आने की बात कहते हुए घर जाने को कहा। कुछ दूर जाने पर ही उसके साथ पढ़ने वाले लड़कों ने उसे घेर लिया। उसके छह दोस्त दो बाइकों पर सवार होकर आए थे। इन्होंने निशांत पर चाकू से हमला बोल दिया। उसे जमीन पर गिराकर लात घूंसों से बुरी तरह पीटा। आस पास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे बचाया। जब मैं मौके पर पहुंचा तो निशांत खून से लथपथ मिला। उस पर हमला करने वाले लड़के जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गांव में करीब एक महीने पहले निशांत की अपने दोस्त से कहासुनी हुई थी। सरपंच के पास जाकर मामला सुलझा भी लिया था, लेकिन फिर भी आरोपी ने जानलेवा हमला किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed