फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   संशोधित : बदमाशों के पूछने पर खुद को होटल मालिक बताते ही बीए के छात्र पर पुलिस नाके से महज 50 कदम दूर दो हमलावरों ने की फायरिंग-Cordination

संशोधित : बदमाशों के पूछने पर खुद को होटल मालिक बताते ही बीए के छात्र पर पुलिस नाके से महज 50 कदम दूर दो हमलावरों ने की फायरिंग-Cordination

Sun, 03 Feb 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
संशोधित : बदमाशों के पूछने पर खुद को होटल मालिक बताते ही बीए के छात्र पर पुलिस नाके से महज 50 कदम दूर दो हमलावरों ने  की फायरिंग-Cordination
संशोधिअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। दिल्ली रोड स्थित जाट कॉलेज के सामने स्थित ईशान होटल में मौजूद बीए के छात्र ने खुद को होटल मालिक बताया तो हथियारों से लैस दो हमलावरों ने उस पर फायर कर दिया। सुबह करीब पौने 5 बजे होटल की तीसरी मंजिल पर आए हमलावरोें ने वहां मौजूद बीए के छात्र से पूछा कि होटल मालिक आशीष कहा है, जिस पर छात्र ने कह दिया कि वह ही आशीष है और इतना बोलते ही उस पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली दरवाजे पर लगी जिससे छात्र ने भागकर अपनी जान बचाई। बीए का छात्र होटल मालिक आशीष का दोस्त था। होटल एमडीयू के पास लगे पुलिस नाके से मात्र 50 कदम की दूरी पर स्थित है। मात्र तीन मिनट के अंदर फायरिंग कर और होटल बंद न करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी मोखरा गांव के रहने वाले बताए गए हैं। इस दौरान पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
सोनीपत जिले के मदीना निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जाट कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। कॉलेज के पास ही दिल्ली रोड पर एमडीयू के पास ईशान होटल में अपने दोस्त गद्दीखेड़ी के आशीष के साथ रहता है। शनिवार की सुबह करीब चार बजे होटल का दरवाजा खोलकर आशीष टहलने के लिए चला गया था। इसी बीच सुबह करीब 4 बजकर 49 मिनट पर लिफ्ट के सहारे दो युवक होटल पहुंचे। दोनों ने उससे पूछा कि क्या वह होटल मालिक आशीष है, जिस पर प्रवीण ने खुद को होटल मालिक होने की बात कहीं। आरोप है कि एक आरोपी ने होटल चलाना सिखाते हैं, कहते हुए उस पर फायरिंग कर दिया। किसी तरह उसने कमरे में घुसकर जान बचाई। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों आरोपी होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि दो आरोपी हाथ में पिस्तौल लिए घूम रहे हैं। 4 बजकर 49 मिनट पर लिफ्ट के सहारे होटल में पहुंचते हैं तथा तीन मिनट के अंदर ही फायरिंग कर सीढ़ियों से फरार हो जाते हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन


होटल मालिक की शिकायत पर तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- गरिमा, इंस्पेक्टर, थाना पीजीआईएमएस

पूर्व में भी होटल में आ चुके हैं आरोपी
पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वाले आरोपी पहले भी होटल में आ चुके हैं। हमलावर होटल मालिक को क्यों मारने चाहते थे? पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों सीआईए भी मामले की जांच में जुटी
तीनों सीआईए भी मामले की जांच में जुट गई है। एसपी के निर्देश पर तीनों सीआईए को भी आरोपियों को पकड़ने में लगाया गया है। सीआईए के अधिकारियों ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed