फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   धोखे से महिला का एटीएम बदल कर खाते से निकाले 20 हजार रुपये

धोखे से महिला का एटीएम बदल कर खाते से निकाले 20 हजार रुपये

Sat, 16 Jun 2018 03:16 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
धोखे से महिला का एटीएम बदल कर खाते से निकाले 20 हजार रुपये
महिला का एटीएम बदल कर खाते से निकाले 20 हजार रुपये
विज्ञापन

- दुर्गा भवन चौक पर अज्ञात युवक ने महिला के साथ की धोखाधड़ी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
दुर्गा भवन मंदिर के पास झज्जर की महिला का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। रुपये निकाले जाने से कुछ देर पहले एटीएम के बाहर खड़े युवक ने महिला की मदद के बहाने उसका एटीएम लिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

झज्जर के गांव दुजाना निवासी शांति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह किसी काम से रोहतक आई थी। यहां अपने पति का एटीएम कार्ड साथ लाई थी। रुपये की जरूरत पड़ने पर दुर्गा भवन मंदिर के पास बने एटीएम पर गई। मशीन से रुपये नहीं निकलने पर एटीएम के बाहर खड़े युवक ने मदद करने की बात कहते हुए एटीएम कार्ड लिया और पांच हजार रुपये निकाल दिए। वहां से जाने के कुछ ही देर बाद पति के मोबाइल पर 25 हजार रुपये खाते से निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज आने पर रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed