{"_id":"5b1c43214f1c1b634d8b5a1e","slug":"11528578849-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलानौर थाना परिसर में किन्नरों के दो गुटों में हुआ झगड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलानौर थाना परिसर में किन्नरों के दो गुटों में हुआ झगड़ा
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलानौर थाना परिसर में किन्नरों के दो गुटों में मारपीट, पुलिस बनी मूकदर्शक
- दोनों गुटों ने पुलिस पर लगाया भेदभाव करने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, महम
कलानौर थाना परिसर में शनिवार को शिकायत दर्ज करवाने आए किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में थाने परिसर में ही जमकर मारपीट हुई। शोरशराबा सुनकर एकत्रित हुए पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराना की जगह मूकदर्शक बने खडे़ रहे। जब इस बात की जानकारी थाना प्रभारी रमेश कुमार को हुई तो मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई। हालांकि दोनों पक्षों ने पुलिस पर मामले में भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं।
शिकायत दर्ज करवाने आए किन्नर लिल्ली, कोयल और साथी सागर ने बताया कि मोखरा निवासी बलराम ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले की शिकायत को लेकर थाना प्रभारी से मिलने आए थे। वहां बलराम पक्ष से किन्नर अन्नु, स्वीटी और संजू किन्नर सहित करीब तीस किन्नर थाने में आए हुए थे। थाना प्रभारी से मिलने जा ही रहे थे कि बलराम के पक्ष मेें आए किन्नरों ने अचानक हमला कर दिया। मारपीट के दौरान सोने की चेन भी तोड़ ली। साथ ही भविष्य में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
वहीं थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि किन्नरों के दो गुुटों के बीच थाना परिसर में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। बुधवार को दोनों पक्षों कोे थाने बुलाया गया है। थाना परिसर में हुए झगडे़ की जांच सीसीटीवी फुटेज से जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होग्री।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
09 एमएचएम 1 थाना परिसर में हुए झगडे़ के दौरान गले में आई चोट दिखाता सागर