{"_id":"5b048a004f1c1be7408b73a9","slug":"11527024128-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय जेएलएन नहर में छात्र समेत दो डूबे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहाते समय जेएलएन नहर में छात्र समेत दो डूबे
Updated Wed, 23 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय
नहाते समय जेएलएन नहर में छात्र समेत दो डूबे
- लाढ़ौत व किलोई-भालौट रोड पुल के पास नहाते समय डूब गए थे दोनों
- सूचना पाते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे
- गोताखोरों की मदद से दोनों को तलाशा गया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जेएलएन नहर में लाढ़ौत रोड व किलोई-भालोट स्थित पुल के पास नहाते समय फिल्म एवं टीवी का कोर्स कर रहे छात्र समेत दो लोग डूब गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से दोनों को तलाश करने का प्रयास किया गया मगर उनका कोई पता नहीं लग सका। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
लाढ़ौत गांव निवासी कृष्ण ने बताया कि उसका बेटा 23 वर्षीय मनजीत खेतीबाड़ी में उसका सहयोग करता है। मंगलवार को दोपहर के समय घर से अपने दोस्त मंजित, सचिन, मोहित, गौतम आदि के साथ जेएलएन नहर में लाढ़ौत रोड पुल पर नहाने के लिए आया था। नहाने के दौरान अचानक ही मंजित नहर में बने कुंड में डूब गया। शोर शराबा होने पर दोस्तों ने उसे निकालने का भी प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सके।
इसके अलावा सोनीपत के मिजापुर खेडी निवासी 24 वर्षीय बिट्टू रोहतक में ही फिल्म एवं टीवी का कोर्स कर रहा है। मंगलवार को वह दोस्तों के साथ किलोई-भालौट रोड स्थित पुल के पास नहर में नहा रहा था। इसी बीच वह अचानक ही नहर में डूब गया। मामले की सूचना पाते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखारों की मदद से दोनों को तलाश करने का प्रयास किया गया मगर दोनों का कोई पता नहीं लग सका। देर शाम तक दोनों नहर से नहीं निकाले जा सके थे।
विज्ञापन
नहर में डूबे दोनों युवकों को गोताखोरों की मदद से तलाश करने का प्रयास किया गया मगर दोनों का कोई पता नहीं लग सका। आज फिर से गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कराई जाएगी।
- मकसूद अहमद, आईपीएस और सदर थाना प्रभारी
मैने जाने से मना किया था
बिट्टू के ताऊ बलबीर मामले की सूचना पाते ही अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि जिस समय बिट्टू अपने दोस्तों के साथ जेएलएन नहर में नहाने के लिए आ रहा था। मैने उसे मना किया था मगर वह नहीं माना। परिजनों का रो-रोकर भी बुरा हाल था।