फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हाईवे पर ट्रक ने कार में टक्कर मारी, बारातियों का हंगामा

हाईवे पर ट्रक ने कार में टक्कर मारी, बारातियों का हंगामा

Sun, 18 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक ने कार में टक्कर मारी, बारातियों का हंगामा
फोटो
विज्ञापन

जींद हाईवे पर हुआ हादसा
गुस्साएं बारातियों ने ट्रक चालक को पीटा, हाईवे पर काफी देर तक बनी रही जाम की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शनिवार की देर रात जींद हाईवे पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार पलटने से बाल बाल बची। गुस्साएं कार सवार बारातियों ने ट्रक चालक के खिलाफ हंगामा किया। इस दौरान चालक को पीटा। काफी देर तक हाईवे पर हंगामा चलता रहा। जिसके कारण हाईवे पर जाम की भी स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
घरौंटी गांव निवासी सुरेंद्र, नसीब ने बताया कि शुक्रवार की देर रात वह गांव के युवक की बारात के लिये कार में सवार होकर रोहतक के लिये जा रहे थे। बताया कि रोहतक से पहले ही जींद हाईवे पर पीछे से तीव्र गति से आ रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार जहां क्षतिग्रस्त हो गई वहीं पलटने से भी बाल बाल बची। आरोप है कि इसी बीच चालक ट्रक को लेकर भागने लगा। कार में सवार बारातियों ने उसे पकड़ लिया तथा खूब हंगामा किया। हालांकि कार सवार किसी भी बाराती को चोट नहीं आई। ट्रक चालक को दौड़ाकर पीटा गया। हाईवे पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


लोगों के सामने रोता रहा ट्रक चालक
ट्रक चालक बार बार लोगों के सामने रो रहा था। उसका कहना था कि उसकी कोई गलती नहीं है। खुद चालक ने उसके ट्रक में कार घुसाई। हालांकि कार सवारों का आरोप था कि चालक ट्रक को तीव्र गति से ला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed