{"_id":"5a6e50014f1c1bb1208b6068","slug":"11517178881-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील सत्यवान मलिक हत्याकांड: एक और इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील सत्यवान मलिक हत्याकांड: एक और इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे
Updated Mon, 29 Jan 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
वकील सत्यवान मलिक हत्याकांड में पुलिस ने एक और इनामी बदमाश को दबोच लिया है। हालांकि अभी तक पुलिस ने अधिकारिक तौर पर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। यह आरोपी भी कुख्यात संदीप बड़वासनी गैंग का आरोपी है।
11 दिसंबर को वकील सत्यवान मलिक की स्कार्पियों सवार बदमाशों ने शीला बाईपास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में संदीप बड़वासनी गैंग के इनामी बदमाश अजय उर्फ बिट्टू का नाम सामने आया था। बाद में पुलिस ने अजय सहित उसके साथी इनामी बदमाश विकास उर्फ फौजी और विकास उर्फ एक्शन को गिरफ्तार किया था। हत्या की साजिश में शामिल रहे बदमाशों में फिलहाल ललित उर्फ लक्की बरौणा, रविंद्र मास्टर , रोहित उर्फ काली सिसाना, ओमबीर उर्फ नान्हा बड़वासनी, अमित उर्फ मित्ता बड़वासनी, अजय उर्फ चांद खरखौदा और जोगेंद्र फरार है। इनमें अधिकतर इनामी बदमाश है। अब पुलिस ने इन्हीं आरोपियों में से एक बदमाश को दबोचा है। उससे अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।