फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जिले के तीन नाकों 11-11 कर्मचारी देते हैं ड्यूटी

जिले के तीन नाकों 11-11 कर्मचारी देते हैं ड्यूटी

Fri, 19 Jan 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
जिले के तीन नाकों 11-11 कर्मचारी देते हैं ड्यूटी
जिले के तीन नाकों 11-11 कर्मचारी देते हैं ड्यूटी
विज्ञापन

प्रवीण शर्मा
रेवाड़ी।
ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए पिछले कुछ दिनों से सरकार ने क्षेत्रिय परिवहन प्राधिकरण के अतिरिक्त सभी विभागों को शामिल कर लिया है। इसके बाद से सभी विभागों से 11-11 के हिसाब से अधिकारी-कर्मचारी इन नाकों पर ड्यूटी देते हैं। मोटर व्हीकल एक्ट में ओवरलोड वाहनों की जांच का काम आरटीए को दिया हुआ था लेकिन ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा नहीं कसने पर सरकार ने इस आर्टिकल में संशोधन कर इसकी जांच में अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल कर लिए हैं। जिले के तीनों नाकों पर 11-11 के समूह में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है। इससे किसी तरह की कोई मिलीभगत नहीं हो सके।
---
यहां लगे हैं नाके
जिले में जयसिंहपुर खेड़ा, धारूहेड़ा में रोड और नारनौल रोड पर नाके लगाए हैं। इन पर 24 घंटे कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। इसके बाद भी ओवरलोड डंपरों पर शिकंजा नहीं कसा जा सका। सूत्र बताते हैं कि पर्याप्त जानकारी के अभाव में कर्मचारी इस काम को अंजाम नहीं दे पाते। सोमवार रात जेई की मौत भी इसी का परिणाम माना जा रहा है। हालांकि शुरू में प्रशासन के आला अधिकारी भी इन नाकों पर जांच के लिए पहुंचे थे। रेवाड़ी से होकर प्रतिदिन करीब 4000 डंपर निकलते हैं। बताया जाता है कि ये डंपर राजनीतिक पहुंच के लोगों के हैं। इससे इन पर कोई आंच नहीं आ पाती। पहले तो डंपर चालक अपने स्तर पर ही मामला निपटा लेते हैं। इसके बाद भी अगर बात नहीं बनती है तो इनके आकाओं के फोन घनघना जाते हैं।
विज्ञापन

---
रात आठ बजे बाद शहर की सड़कों पर दौड़ते हैं यमदूत
ये डंपर दिन में तो हाईवे से निकलते हैं लेकिन शाम ढलते ही रात आठ बजे से शहर से गुजरना शुरू कर देते हैं। इससे राहगीरों को सड़क से निकलना दूभर हो जाता है। धूल उड़ाते ये डंपर इतनी स्पीड से निकलते हैं कि लोगों को इनसे बचने के लिए साइड में खड़ा रहना पड़ता है। इनकी संख्या हजारों में होती है। हालांकि शहर के यातायात के दबाव को कम करने के लिए लोकनिर्माण एवं वनमंत्री नरवीर सिंह ने 26 जनवरी से पूर्व नारनौल रोड से झज्जर रोड को जोड़ने वाले बाईपास के निर्माण की घोषणा की हुई है। 160 करोड़ रुपये से बनने वाले इस बाईपास के निर्माण के बाद ही शहरवासियों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आरोपी शीघ्र गिरफ्त में होंगे। इन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हमने इनकी लोकेशन चेक कर ली है। मामला दर्ज कर लिया है। - सुरेश कुमार हुड्डा, डीएसपी, बावल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed