फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मामूली कहासुनी होने पर पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

मामूली कहासुनी होने पर पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
मामूली कहासुनी होने पर पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार
मामूली कहासुनी होने पर पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

- गोली लगने के बाद पीजीआई में उपचाराधीन था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस ने सौतेले बेटे के जन्मदिन पर और खाना बनाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले कई दिनों से पीजीआई में उपचाराधीन था। उसने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गांव डोभ निवासी 32 वर्षीय प्रीति की शादी 29 नवंबर 2010 को आजादगढ़ के जसबीर के साथ हुई थी। जसबीर का एक बेटा निर्भय है। वर्ष 2012 में जसबीर संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने जसबीर की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। फिर वर्ष 2013 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार प्रीति की शादी जसबीर के छोटे भाई जितेेंद्र से कर दी गई थी। 29 अक्तूबर को जितेंद्र के सौतेले बेटे निर्भय का जन्मदिन था। जन्मदिन के दौरान जितेंद्र और उसकी पत्नी का किसी बात पर झगड़ा हो गया था। जन्मदिन मनाने के बाद जितेंद्र घर से बाहर चला गया। वह तड़के करीब तीन बजे वह नशे में धुत होकर आया। उसने पत्नी से खाना बनाने के लिए कहा। यहां पर फिर से दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर जितेंद्र ने पिस्तौल से प्रीति के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने खुद के पेट में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उसे घायल अवस्था में पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी एसआई देवेंद्र ने बताया कि पत्नी से कहासुनी होने के बाद आरोपी ने उसे गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र से वारदात में प्रयोग होने वाली अवैध पिस्तौल सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed