फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   धारदार हथियार से मंदिर के सेवादार की हत्या

धारदार हथियार से मंदिर के सेवादार की हत्या

Thu, 07 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से मंदिर के सेवादार की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
जिले के गांव बोलनी स्थित एक मंदिर में सो रहे मंदिर के सेवादार की अज्ञात लोगों धारदार हथियार से हत्या कर दी। ग्रामीणों को घटना की जानकारी बुधवार सुबह लगी। जानकारी मुताबिक मंदिर में लगा दानपात्र का ताला भी टूटा हुआ मिला है।
मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार ने बताया कि करीब 30 सालों से गुरुग्राम के भांगरोला निवासी रणधीर मंदिर में सेवादार-चौकीदार का काम करता था। मेला कमेटी ने मंगलवार को ही रणधीर को मंदिर में सोने के लिए कहा था। कृष्ण कुमार ने बताया कि सुबह जब बेटा मंदिर में रोज की तरह सफाई करने पहुंचा तो उसने रणधीर को लहूलुहान हालत में देखा तो इसकी सूचना तुरंत मेला कमेटी को दी, इसके बाद कमेटी ने मंदिर पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रणधीर को बावल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने रणधीर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पहले तीन बार हो चुकी है चोरी
मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार ने बताया कि वारदात की रात को भी दानपात्र का ताला टूटा मिला है। शायद रणधीर ने चोरों को पहचान लिया था। इसके चलते ही चोरों रणधीर की हत्या की होगी। कृष्ण ने बताया कि तीनों बार चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन एक बार भी पुलिस ने सुरक्षा के कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारदार हथियार से रणधीर नाम के व्यक्ति की हत्या की गई है। सुबह पांच बजे ही पुलिस वहां पर पहुंच गई थी। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। -अनिल कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed