फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   किसान के बेटे के अपहरण का मामला

किसान के बेटे के अपहरण का मामला

Thu, 07 Feb 2019 06:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
किसान के बेटे के अपहरण का मामला
रोहतक। एक फरवरी को तिलक नगर से स्कार्पियो सवारों ने चमारिया गांव के किसान के बेटे हरीश की दिल्ली में हुई हत्या के मामले में पुलिस की जांच में कई जानकारी हाथ लगी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि धारदार हथियार और ईंट से हमला कर किसान के बेटे की हत्या की थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक फरवरी को सुबह करीब 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर अज्ञात नंबर से सूचना दी गई कि तिलक नगर से स्कार्पियों सवारों ने एक युवक का अपहरण कर लिया है। सूचना पाते ही मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक और अपहरणकर्ताओं को तलाश किया था मगर दोनों का कोई पता नहीं लग सका था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि अपहृत की पहचान चमारिया गांव के किसान के बेटे 40 वर्षीय हरीश के रूप में हुई है। बाद में हरीश का शव दिल्ली के कंझावला में मिला था। हत्या करने के बाद शव को डाला गया था। सिविल लाइन थाना पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ईटों से पीटकर और किसी धारदार हथियार से हमला कर किसान के बेटे की हत्या की गई थी। मॉडल टाउन चौकी प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed