फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भालौठ में युवक की हत्या

भालौठ में युवक की हत्या

Mon, 31 Dec 2018 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
भालौठ में युवक की हत्या
फोटो :
विज्ञापन

पाकस्मा के युवक की भालौठ में तेजधार हथियार से हत्या, मौत की खबर सुन तयेरे भाई की हृदयगति रुकने से मौत
-शनिवार रात खेत में पानी देने गया था सोनू, सुबह पड़ोसी ने खेत में पड़ा देखा लहूलुहान शव
-तेजधार हथियार से सिर, मुंह, हाथ, कमर व गर्दन पर किए गए 25 से ज्यादा वार
-हत्या की वजह नहीं हुई स्पष्ट, पुलिस पुरानी रंजिश से जोड़ रही तार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पाकस्मा के एक युवक की भालौठ में तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। परिवार ने गांव के ही दो युवकों पर अंदेशा जाहिर किया है। पुलिस पुरानी रंजिश से मामला जोड़कर देख रही है। इस घटना की खबर सुनकर मृतक के ताऊ के बेटे को हार्ट अटैक आ गया। पीजीआई ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार से एक ही दिन दो भाइयों की अर्थियां उठीं। वारदात के बाद से परिवार गमजदा में है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया ने भी मौके का मुआयना कर हत्या से जुड़े तथ्य जुटाए।
पाकस्मा निवासी मोनू ने बताया कि उसका बड़ा भाई 35 वर्षीय सोनू शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे घर से निकला था। वह खेत में पानी देने गया था। जाते हुए अपना रात का खाना भी साथ ले गया। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसे फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। हमें तो यकीन ही नहीं हो रहा कि सोनू नहीं रहा। इसकी उम्मीद ही नहीं थी।
विज्ञापन

मोनू का कहना है कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे ही संजीत भालौठ गया था। यहां हमारे खेते के पास ही उसका खेत है। उसने सोनू को खेत में पड़े देखा। इस बारे में हमें बताया। वहां पहुंचे तो आंखें फटी रह गई। सोनू खून से लथपथ पड़ा था। हत्यारों ने उसे बेरहमी से मारा है। इससे पहले उसे शराब पिलाई गई। फिर तेजधार हथियार से वार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई की मौत सुन तयेरे भाई ने तोड़ा दम
परिजनों ने बताया कि सोनू की मौत की खबर सुबह उसके ताऊ के बेटे रवींद्र तक भी पहुंची। यह खबर सुनते ही 43 वर्षीय रवींद्र को हार्ट अटैक आ गया। उसे तुरंत पीजीआई ले गए। यहां उसने भी दम तोड़ दिया। भाई की मौत का गम वह सह नहीं सका। दोनों भाइयों का शाम को साथ ही अंतिम संस्कार किया गया।
वर्जन : :::
पाकस्मा निवासी सोनू की भालौठ के खेतों में हत्या की गई है। हत्या तेजधार हथियार से हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल केस दर्ज कर लिया है। हत्यारों की तलाश की जा रही है।
-एसआई मंजीत मोर, प्रभारी, सदर थाना
-----
बचने को खूब भागा सोनू, गिरा उठकर भागा फिर गिरा, पर हत्यारों से बच नहीं सका
-पुलिस को जांच में भालौठ स्थित खेत में तीन जगह मिला खून, गेहूं भी टूटा
विकास सैनी
रोहतक। हमले के दौरान हत्यारों से बचने के लिए सोनू खूब भागा। भागते हुए गिरा। उठा भागा और फिर गिर गया। दूसरी बार गिरकर शायद वह उठ ही नहीं पाया। यह भी हो सकता है कि हत्यारों ने उसे उठने का मौका ही नहीं दिया। मौकाए वारदात भी कुछ यही बयां कर रही है। पुलिस व एफएसएल की जांच में मौके पर तीन जगह खून फैला मिला है। तीन जगह ही गेहूं के पौधे टूटे मिले हैं। एक जगह से उसके जूते। एक जगह से उसका मोबाइल मिला है। ये सभी सोनू के रात के संघर्ष को साफ बता रहे हैं।
बेरहमी से किए 25 से ज्यादा वार
पुलिस व एफएसएल ने हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए गहनता से जांच की। टीम ने वारदात स्थल पर करीब दो घंटे छानबीन की। इस दौरान हर चीज को खंगाला गया। जांच में सामने आया कि सोनू को मौत के घाट उतारने तक हत्यारे उस पर वार करते रहे। उसके शरीर पर चोटों के 25 से ज्यादा निशान भी यही बयां कर रहे हैं।

बचने के लिए अड़ाया हाथ, कटा
मौत का खौफ क्या नहीं करा देता। सोनू का शव देख कुछ यही अंदाजा लगाया जा रहा है। एक्सपर्ट की मानें तो सोनू पर गंडासे, दराती या किसी तेजधार हथियार से वार किया गया है। ज्यादातर वार उसके सिर पर किए गए। शुरुआती वार और जान बचाने के लिए उसने अपना बायां हाथ इस्तेमाल किया। सिर को तेजधार हथियार से बचाने के लिए ऊपर उठाए हाथ पर हत्यारों ने एक दो नहीं कई वार किए। यही वजह है कि हाथ बुरी तरह कटा फटा है। इस पर तेजधार हथियार के कई निशान है। अंगुलियों के बीच से हथेली पूरी तरह फटी हुई मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed