फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भाभी ने कराई थी हत्या

भाभी ने कराई थी हत्या

Sun, 19 Aug 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
भाभी ने कराई थी हत्या
एक्सक्लूसिव :
विज्ञापन

फ्लैग : बिहार के शिहौर जिले के मामला : शादी के बाद गैर युवकों से प्रेम संबंध बनाने से देवर ने रोका था
हेडिंग : बदला लेने के लिए भाभी ने देवर को ही फंसाया प्रेमजाल में, रोहतक लाकर कराई थी हत्या
-हत्या का खुलासा करने के नजदीक पहुंची जीआरपी
-अब तक की तफ्तीश में सामने आया मामला, जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करने बिहार जाएगी पुलिस
-21 मई को कलानौर स्टेशन के लाहड़ी गांव में रेल की पटरियों पर पड़ा मिला था युवक का शव
-परिजनों ने घर से लापता भाभी पर जताई थी हत्या की आंशका, नमजद रिपोर्ट की थी

नीरज वर्मा
रोहतक। कलानौर के लाहड़ी गांव में रेल पटरी के पास बिहार के युवक विगनराम की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या का खुलासा करने के नजदीक जीआरपी पहुंच गई है। शक की सूई युवक की भाभी पर आकर रुक गई है।
अब तक की जीआरपी की तफ्तीश में यह सामने आया है कि शादी के बाद गैर युवकों से प्रेम संबंध बनाने पर देवर ने विरोध किया था। इसका बदला लेने के लिए पहले तो भाभी ने देवर को ही प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ बिहार से रोहतक आ गई। यहां कलानौर के लाहड़ी गांव में प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या करा दी और शव रेल पटरी के पास फेंक दिया। शव की पहचान न हो, इसलिए सारे पहचान पत्र गायब कर दिए। घटनास्थल के पास झाड़ियों से मिले एक पहचान पत्र के आधार पर जीआरपी यहां तक पहुंची। इस मामले में परिजनों ने भी युवक की भाभी पर हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

यह था मामला
जीआरपी थाना प्रबंधक नरेश कुमार ने बताया कि 21 मई की सुबह कलानौर रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर गांव लाहड़ी के रेलवे ट्रैक पर युवक का शव खून से लथपथ मिला था। उसकी चाकुओं से प्रहार करके हत्या की गई थी। जब मौके पर हत्या के साक्ष्य नहीं मिले तो आसपास पड़ताल की। करीब 30-35 कदम दूर खाने-पीने का सामान, शराब की बोतल व खून पड़ा मिला। नजदीक झाड़ियों में मृतक का मतदाता पहचान पत्र मिला। इससे उसकी शिनाख्त बिहार के शिहौर जिले के गाजीपुर के विगनराम के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों को दी गई सूचना
पुलिस की सूचना पर 23 मई को बिहार से आए लखिंदर राम व नागेंद्र ने शव की शिनाख्त अपने छोटे भाई विगनराम (24) के रूप में की। उन्होंने भाभी नीता देवी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की आशंका जताई। पुलिस के अनुसार नीता देवी शादी के कुछ समय बाद प्रेमी संग चली गई थी। जब वह लौटी तो परिजनों ने स्वीकार कर लिया, मगर विगनराम ने इसका विरोध किया। कुछ समय बाद वह फिर प्रेमी संग कानपुर में आकर रहने लगी। करीब छह माह बाद लौटी तो विगनराम ने घर के अंदर घुसने नहीं दिया। नीता के प्रार्थना करने पर परिवार ने दोबारा से उसे रख लिया।
देवर को फंसाया प्रेमजाल में
कुछ समय बाद नीता देवी ने देवर विगनराम को ही प्रेमजाल में फंसा लिया और घटना से करीब 15 दिन पहले दोनों चुपचाप से घर से चले गए। तफ्तीश में सामने आया कि नीता और विगनराम सीधे बिहार से रोहतक आए। नीता के मन में क्या चल रहा था? इसका विगनराम को अहसास नहीं हुआ। 20 मई की रात विगनराम को शराब पिलाने के बाद चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। जीआरपी को सर्विलांस से पता चला कि विगनराम की हत्या के समय नीता का मोबाइल वारदात स्थल के आसपास था। अब वह मोबाइल गांव कासौपुर बिहार में है। जीआरपी टीम जल्द ही उसकी गिरफ्तारी के लिए रवाना होगी।
--------
शिनाख्त न होने, इसके लिए सारी पहचान मिटाई
जीआरपी का मानना है कि विगनराम की हत्या की साजिश पहले की रच ली गई थी। हत्या के बाद पहचान को नष्ट करने की मंशा से शव की तलाशी ली गई। उसके पास ऐसा कुछ भी नहीं रहने दिया गया, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस को भी शव के पास से कुछ नहीं मिला था। आसपास क्षेत्र में सघन पड़ताल की गई, यहां से मिले मतदाता पहचान पत्र से उसके शिनाख्त हो सकी।

नीता की लोकेशन वारदात स्थल पर थी
पुलिस ने बताया वारदात की रात नीता के मोबाइल की लोकेशन कलानौर में थी। मोबाइल टावर डंप करने से खुलासा हुआ है कि वह किसी अन्य मोबाइल नंबर पर लगातार संपर्क में थी। वारदात के तीसरे दिन वह मोबाइल नंबर बिहार पहुंच गया।


वर्जन::::::
कलानौर के लाहड़ी गांव में रेलवे ट्रैक पर विगनराम का शव पाया गया था। उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। परिजनों ने उसकी भाभी नीता पर हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस तफ्तीश में भी शक की सूई नीता पर ही है। इस समय नीता के बिहार के एक गांव में गुपचुप तरीके से रहने की खबर मिली है। उसे गिरफ्तार करने के लिए जल्द ही टीम रवाना होगी।
-नरेश कुमार, जीआरपी थाना प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed