फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पाकस्मा गांव में शादी समारोह में फायरिंग, दो चचेरे भाईयों को पीटा

पाकस्मा गांव में शादी समारोह में फायरिंग, दो चचेरे भाईयों को पीटा

Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
पाकस्मा गांव में शादी समारोह में फायरिंग, दो चचेरे भाईयों को पीटा
शादी समारोह में दबंगों ने मचाया उत्पात, विरोध करने पर फायरिंग कर चचेरे भाईयों को पीटा
विज्ञापन

- नशेबाज पांच युवकों ने दिया घटना को अंजाम, पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। क्षेत्र के पाकस्मा गांव में शुक्रवार रात शादी समारोह में डांस करने के दौरान नशेबाज दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले तो परिवार के साथ गाली गलौच की। जब लोगों ने विरोध किया तो एक युवक पर फायरिंग कर दी। इतना ही दो भाईयों की जमकर पिटाई भी की। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया।

पाकस्मा गांव निवासी मनजीत ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि शुक्रवार रात में गांव में ही उसके चाचा के लड़के सचिन का शादी समारोह चल रहा था। सभी परिवार के साथ डांस कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही पांच युवक नशे में धुत होकर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ बिना किसी वजह गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर उस पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। किसी तरह भागकर उसने जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने उसकी और चाचा के लड़के सुरेश की जमकर पिटाई की। पिस्टल की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। मनजीत की शिकायत पर सुमित, सचिन और सुमित कुमार समेत पांच पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed