फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अन्न ठुकराने वाला दुष्कर्मी राम रहीम अब खाने के लिए जेल में गिड़गिड़ा रहा

अन्न ठुकराने वाला दुष्कर्मी राम रहीम अब खाने के लिए जेल में गिड़गिड़ा रहा

Fri, 01 Jun 2018 07:59 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
अन्न ठुकराने वाला दुष्कर्मी राम रहीम अब खाने के लिए जेल में गिड़गिड़ा रहा
अन्न ठुकराने वाला दुष्कर्मी राम रहीम अब खाने के लिए जेल में गिड़गिड़ा रहा
विज्ञापन

- सुनारिया जेल में बंद रहने के दौरान शुरुआत में कई बार खाना खाने से कर दिया था इनकार
- अब जेल में सब्जी की खेती में भी रामरहीम कर रहा सहयोग
महबूब अली
रोहतक।
दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा दुष्कर्मी राम रहीम इन दिनों जेल में खाने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। हालांकि जेल प्रशासन रामरहीम को समय पर खाना उपलब्ध कराने का प्रयास करता है। प्रतिदिन रामरहीम जेल में सब्जी की खेती में सहयोग रहा है।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने पंचकूला में 25 अगस्त को रेप का दोषी करार दिया था। इसी दिन उसे सुनारिया जेल में भेज दिया था। 28 अगस्त को जेल में ही अदालत लगाकर गुरमीत को दो मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई थी। यह सजा बीस साल तक चलेगी। जेल में राम रहीम को स्पेशल बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन

जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जेल में बंद होने के शुरुआती दिनों में रामरहीम ने कई बार जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए खाने को खाने से इनकार कर दिया था। मगर अब पिछले कई दिन से रामरहीम खुद दोपहर व शाम में खाने के लिए जेल प्रशासन से गुहार लगाता है। कुछ देर होते ही वह खुद ही खाना मांगने लगता है। जेल में राम रहीम से प्रतिदिन बैंगन से लेकर आलू व अन्य सब्जियों की खेती कराई जा रही है। रामरहीम के खेत में मेहनत करने को भी भूख लगने का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग बैरक में ही कराई जाती है मुलाकात
सूत्रों के अनुसार रामरहीम से मिलने वाले लोगों की मुलाकात जेल में बनी अलग बैरक में ही कराई जाती है। जब राम रहीम को बैरक से बाहर निकाला जाता है तो अन्य बंदियों को अंदर कर दिया जाता है। रामरहीम से मिलने वाले उसके परिवार के लोगों की वीडियोग्राफी भी कराई जाती है।

नाश्ते से लेकर खाना तक कराया जाता है उपलब्ध
सूत्रों के अनुसार जेल में सुबह के समय बंदियों को बिस्कुट, चाय, ब्रेड जबकि दोपहर व शाम के समय खाने में आलू, छोले की सब्जी से लेकर रोटी उपलब्ध कराई जाती है। अन्य सामान के लिए कैंटीन उपलब्ध है, जिस पर कोई भी सामान खरीदा जा सकता है।


सभी कैदियों से मिलकर दर्द बांटना चाहता है रामरहीम
सूत्रों के अनुसार, रामरहीम जेल में बंद सभी कैदियों से मिलकर अपना दर्द बांटना चाहता है। उसका कहना है कि वह निर्दोष है। बावजूद इसके उसे फंसाया गया। नौ माह से जेल में बंद होने के बाद भी रामरहीम को आधे से अधिक बंदी अभी तक नहीं देख सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed