फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दलित महिला के साथ दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो

दलित महिला के साथ दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो

Thu, 08 Feb 2018 03:00 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
दलित महिला के साथ दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो
पंचायत में फैसला होने के बाद भी आरोपी की हरकतों में नहीं आया सुधार, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सांपला थानाक्षेत्र के एक गांव में दलित महिला के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। एक बार तो पंचायत में मामला निपट गया, मगर आरोपी की हरकतों में सुधार नहीं आया। उसने अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर महिला से फिर दुष्कर्म किया। अब महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब एक साल पहले मोहित नाम के युवक ने उसे बहला फुसलाकर उसके साथ संबंध बनाए। इसी बीच आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली। फिर अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर आरोपी महिला से दुष्कर्म करता रहा। बदनामी के डर से महिला ने काफी समय पर परिजनों से पूरी बात छिपाई। बाद में महिला ने अपने परिजनों को आरोपी की हरकतों के बारे में बताया। इस पर परिजनों के साथ जाकर महिला ने 25 नवंबर 2017 को कंसाला पुलिस चौकी में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया। मगर 3 दिसंबर 2017 को गांव के सरपंच व अन्य मौजिज लोगों के कहने पर मामले में समझौता हो गया।
विज्ञापन


प्रताड़ना से तंग आकर महिला पहुंची मनोरोग विभाग
समझौता होने के कुछ दिन बाद ही आरोपी फिर से महिला को परेशान करने लगा। लगातार प्रताड़ित होने के कारण महिला मानसिक तनाव में आ गई। हालत यह हो गई कि महिला को पीजीआई के मनोरोग विभाग में अपना उपचार शुरू करवाना पड़ा। महिला का आरोप है कि मोहित ने गांव की चौपाल पर कई बार उसके साथ बदसलूकी की। जब महिला मजदूरी करने गांव से बाहर जाती है तो आरोपी उसका पीछा करता है। हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देता है। फिर जबरन संबंध बनाने की बात कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 फरवरी को फिर की महिला से छेड़खानी
महिला का कहना है कि वह 5 फरवरी को पीने का पानी लेने जा रही थी। आरोपी ने महिला को रास्ते में रोक लिया। फिर पिस्तौल दिखाकर महिला को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने महिला से कहा कि पहले उसकी हत्या करके बाद में खुद को मार देगा। आरोपी की हरकतों से तंग आकर महिला ने फिर से उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट, छेड़छाड़, ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि आरोपी की वजह से पूरे परिवार की जान को खतरा है। वह बार बार धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed