{"_id":"59452cde4f1c1bec2e8b45af","slug":"111497705694-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियारों से हमला कर बाप बेटे को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजधार हथियारों से हमला कर बाप बेटे को किया घायल
Updated Sat, 17 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमला कर बाप और बेटे को किया घायल
यमुनानगर। जगाधरी स्थित महावीर कालोनी में तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर बाप-बेटा को घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
महावीर कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके चाचा कुंदन लाल की कालोनी के ही मोहित के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने इन दोनों को समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से मोहित उसके अंकल से रंजिश रखने लगा। 15 जून को रात नौ बजे उसका अंकल अपने लड़के पंकज के साथ कालोनी में ही किसी काम से जा रहा था। रास्ते में मोहित ने अपने दोस्तों प्रिंस और हरभजन सिंह के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया और उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन दोनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।