फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बढ़ती ठगी पर अंकुश लगाएगा डाइटेक सेंटर

बढ़ती ठगी पर अंकुश लगाएगा डाइटेक सेंटर

Thu, 28 Mar 2019 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
बढ़ती ठगी पर अंकुश लगाएगा डाइटेक सेंटर
रोहतक। ठगी के मामले बढ़े हैं। ऑनलाइन भी लोगों से ठगी हो रही है। पुलिस इनसे हाईटेक तरीके से निपटेगी। इसके लिए ग्रुरुग्राम में डाइटेक सेंटर बनाया जा रहा है। यहां ऑनलाइन ठगी करने वालों को तुरंत पकड़ लिया जाएगा। यह एक बड़ा साइबर रिसोर्स है। यह कहना है प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव का। वे बुधवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक लेने रोहतक पहुंचे थे।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में डीजीपी ने अपराध, कानून व्यवस्था, लोकसभा चुनाव व अन्य मुद्दों पर अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस के खुफिया तंत्र को मजबूत किया जाएगा। अपराध रोकने व आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने के लिए इस टीम को और मेहनत से काम करना होगा। आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज केसों का गहनता से अनुसंधान करने व केस की तह तक जाने के निर्देश देते हुए डीपीजी ने कहा कि अपराध की पुनरावृति को रोका जाए। पुलिस की ज्यादा से ज्यादा फोर्स सड़कों पर अलर्ट नजर होनी चाहिए। आम जन व महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है। महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुडे़ मामलों की निगरानी व शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

यातायात प्रबंधन पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को सड़क जाम से निजात दिलवाने के लिए योजनाबद्ध व प्रभावी तरीके से काम किया जाए। हरियाणा पुलिस की छवि अच्छी है। इसे और बेहतर बनाने की दिशा मे काम करने की जरूी है। हमे रिजल्ट ओरिएंटेड (परिणाम उन्मुख) पुलिस बनने की दिशा में काम करना है। हमें अपनी कार्यशैली को प्रभावी, कुशल व कानून सम्मत बनाना होगा। नशाखोरों पर शिकंजा कसते हुए, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में जाए। मोस्टवांटेड, उद्घोषित अपराधियों व बेल जंपरों को पकड़ा जाए। लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान होना है। इसलिए सभी पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र में आने वाले सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का प्रबंध सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक सदर थाना प्रभारी रहे हैं डीजीपी
पुलिस महानिदेशक मनोज यादव रोहतक सदर थान प्रभारी रह चुके हैं। प्रशिक्षण के दौरान यहां बतौर एसएचओ काम किया। वे पुलिस अधीक्षक रोहतक के रूप में भी जिले की सेवा कर चुके हैं। डीपीजी ने यहां आकर अपने पुराने दिनों की यादें भी ताजा की। अधिकारियों से इलाके के विस्तार व अन्य जानकारी हासिल की।

पुलिस टुकड़ी ने दी सलामी
पुलिस महानिदेशक के रोहतक आने पर पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। पुलिस महानिदेशक ने पुलिस लाईन में नव निर्मित शहीदी स्मारक व पुलिस अधीक्षक के रोहतक निवास स्थित कैंप कार्यालय उद्घाटन किया। यहां रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजय खिरवार, पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक सोनीपत प्रतिक्षा गोदारा, पुलिस अधीक्षक झज्जर अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक भिवानी गंगाराम पुनिया व पुलिस अधीक्षक दादरी स्मिति चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला, एएसपी मकसूद अहमद, एएसपी खरखौदा अर्पित जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed