फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रेम विवाह करने वाली युवती के पिता ने लगाई फांसी

प्रेम विवाह करने वाली युवती के पिता ने लगाई फांसी

Wed, 18 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने वाली युवती के पिता ने लगाई फांसी
प्रेम विवाह करने वाली युवती के पिता ने लगाई फांसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सांपला। टैक्सी चालक विनोद से प्रेम विवाह रचाने वाली युवती के पिता होशियार सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटी के प्रेम विवाह से नाखुश पिता का शव मंगलवार दोपहर बाद खेत में पेड़ पर लटका मिला। इस मामले में करीब एक सप्ताह पहले युवती के पति को उसके चचेरे भाई अजय ने चार गोलियां मारी थीं। इसके बाद युवती ने अपनी जान को भी खतरा बताते हुए मीडिया में बयान दिया। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
भापड़ौदा निवासी होशियार सिंह का शव मंगलवार दोपहर बाद खेत में एक पेड़ पर लटका मिला। होशियार सिंह दोपहर करीब दो बजे घर बताए बगैर रस्सी लेकर खेत में आया था। यहां पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। पशुचारा लेने खेतों में आए आसपास के लोगों ने उसे पेड़ पर लटके देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि वह बेटी के प्रेम विवाह से खुश नहीं था। लोगाें की मानें तो सांपला निवासी विनोद से उसकी बेटी ने प्रेम विवाह किया। इसके चलते उसके चचेरे भाई ने उसके पति को गोली मार दी। इसके बाद से वह तनाव में था। सोमवार को पुलिस उसे व उसके बेटे को पूछताछ के लिए ले गई। मंगलवार को उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टैक्सी चालक को गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तारी जल्द होगी
सांपला निवासी टैक्सी चालक विनोद को गोली मारने के मामले में पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। पुलिस ने उनके आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बाइक सवार दो युवकों ने नौ जुलाई को युवती के पति विनोद को चार गोलियां मारी थीं। इसके बाद वह फरार हो गया। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते सोमवार को पीड़ित परिवार समेत अनेकों लोगों ने पुलिस स्टेशन पहुंच कर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी परिवार के एक युवक को हिरास्त में लेकर मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed