{"_id":"5b1c433e4f1c1b64068b56d3","slug":"101528578878-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बिदरो व उसके गुरू राजेश भारती के एनकाउंटर से हरियाणा, दिल्ली व यूपी के बदमाशों में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में बिदरो व उसके गुरू राजेश भारती के एनकाउंटर से हरियाणा, दिल्ली व यूपी के बदमाशों में दहशत
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बिदरो, उसके गुरु राजेश भारती के एनकाउंटर से हरियाणा, दिल्ली और यूपी के बदमाशों में दहशत
- राजेश भारती पर हत्या से लेकर रंगदारी, लूटपाट के 24 तो संजीत बिदरो पर 36 से अधिक केस हैं दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक लाख के इनामी संजीत बिदरो व उसके गुरु राजेश भारती समेत पांच बदमाशों का दिल्ली की स्पेशल टीम द्वारा एनकाउंटर करने के बाद बदमाशों में दहशत है। रोहतक पुलिस दोनों को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही थी।
एक लाख के इनामी जींद के कंडोला निवासी राजेश भारती, बहु अकबरपुर निवासी इनामी संजीत बिदरो समेत चार को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। बिदरो और राजेश के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद हरियाणा ही नहीं दिल्ली, यूपी और राजस्थान के बदमाशों में भी दहशत फैल गई है।
हरियाणा और दिल्ली पुलिस पिछले काफी समय से रंगदारी, लूट, हत्या की वारदातों को अंजाम देने वाले राजेश व संजीत की तलाश में जुटी थी। हरियाणा के रोहतक के अलावा सोनीपत, पानीपत, झज्जर, हिसार, नारनौल के बदमाशों में दहशत है। यदि फरार इनामी बदमाशों की बात की जाए तो भिवानी निवासी पचास हजारी विनोद, यूपी के बागपत निवासी 25 हजारी अमित, 25 हजारी बहु अकबरपुर निवासी राहुल, निदाना निवासी पचास हजारी अभिषेक, बलियाणा निवासी पचास हजारी अशोक, सोनीपत निवासी दस हजारी अमित फरार चल रहे हैं। पुलिस इनको पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। दिल्ली में एनकाउंटर के बाद बदमाशों में दहशत है।
विज्ञापन
संजीत और राजेश भारती गैंग
जींद के कंडेला निवासी राजेश भारती, बहु अकबरपुर निवासी संजीत, समचाना गांव निवासी ललित, इस्माइला गांव निवासी अंकित, मोरखेडी निवासी मनोज, अरुण, जसिया निवासी नवीन उर्फ डाक्टर, बहु अकबर पुर निवासी अजित, गढ़ टेकना गांव निवासी आशू, फतेहपुरी गांव निवासी अमित, इस्माइला गांव निवासी मेश, झज्जर के डीघल निवासी कपिल, रोहतक निवासी मनीष, मोखरा निवासी सोनू, खरकडी निवासी सोनू, खेरा मोड निवासी जीतू, दिल्ली के नजफगढ़ निवासी उमेश।
संजीत पर 36 मामलों में से यह हैं खास मुकदमे
- वर्ष 2016 में रोहतक सदर थाने पर रंगदारी, जान से मारने की धमकी
- 2016 में सदर थाने पर जानलेवा हमला
- 2016 में सदर थाने पर आर्म्स एक्ट
- वर्ष 2016 तिलकनगर दिल्ली में डकैती व धमकी
- वर्ष 2017 में पालन बिहार में रंगदारी मांगने का केस
राजेश पर यह मामले हैं दर्ज
- वर्ष 2015 में बहादुरगढ़ में फिरौती व धमकी देने का मामला
- दिल्ली में कार सवार से लूट
- सोनीपत के कुंडली में लूट
- सोनीपत में धोखाधड़ी
- गुरुग्राम में लूट
- दिल्ली के संत बिहार में जानलेवा हमला व जान से मारने की धमकी
चार दिन पूर्व ही संजीत ने रोहतक के व्यापारी से मांगी थी पचास लाख की रंगदारी
- मोबाइल पर कॉल कर रंगदारी न देने पर दी थी जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दिल्ली में पुलिस की मुठभेड़ में मारे गए इनामी संजीत बिदरो ने चार दिन पूर्व ही रोहतक के टायर व्यापारी सतीश को मोबाइल पर कॉल कर पचास लाख की रंगदारी मांगी थी। मना करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। पीड़ित ने पुलिस से मौखिक रूप से शिकायत की थी। मगर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रोहतक के अलावा हरियाणा के अन्य भी कई लोगों से बिदरो और राजेश भारती ने रंगदारी मांगी हुई थी। दहशत के चलते व्यापारी पुलिस से शिकायत नहीं कर रहे थे। कुछ ने सिर्फ मौखिक रुप से शिकायत की थी।
2014 में एवीटी प्रभारी ने मुठभेड़ के बाद किया था राजेश भारती को गिरफ्तार
जींद के कंडेला गांव निवासी इनामी राजेश भारती रंगदारी से लेकर लूटपाट, डकैती, हत्याओं के लिए जाना जाता है। एवीटी प्रभारी मनोज वर्मा को वर्ष 2014 में सूचना मिली थी कि इनामी राजेश भारती अपने साथियों के साथ रोहतक के राजेंद्र नगर में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। सूचना पर मनोज वर्मा मय टीम के मौके पर पहुंचे थे। पुलिस व राजेश गैंग के बीच मुठभेड़ हुई थी। दोनों ओर से गोली चली थी। बाद में मनोज वर्मा ने राजेश भारती को गिरफ्तार कर लिया था।
एसपी रोहतक ने एक सप्ताह पूर्व ही एवीटी व सीआईए को सौंपा था दोनों को पकड़ने का जिम्मा
रोहतक। संजीत और राजेश भारती गैंग द्वारा लगातार रंगदारी, लूट की वारदात करने को देखते हुए रोहतक एसपी ने एक सप्ताह पूर्व ही पुलिस की बैठक ली थी। बैठक में एवीटी व सीआईए तथा पुलिस को दोनों गैंगस्टरों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा था। पुलिस प्रतिदिन दोनों को पकड़ने के लिए जाल बिछा रही थी मगर सफलता हाथ नहीं लग पा रही थी।
संजीत का भाई आरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर है तैनात
संजीत के परिवार में पिता जयपाल के अलावा मां व भाई मंजीत तथा बहन है। मंजीत आरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। जबकि पिता गांव में ही खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
तीन साल से परिवार ने तोड़ा हुआ था नाता, बोला - बच्चा था संजीत
संजीत के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उसके भाई मंजीत से बात की। मंजीत ने बताया कि संजीत अभी बच्चा था। 18 साल की उम्र भी उसकी पूरी नहीं हो पाई थी, वह गलत राह पर चल पड़ा था। जिसके कारण तीन साल पूर्व ही परिवार ने संजीत से नाता तोड़ लिया था। तीन साल पूर्व गुरुग्राम की भौंडसी जेल में संजीत से मिलने के लिए गया था। इसके बाद परिवार के सदस्य उससे नहीं मिले। उन्हें ग्रामीणों से ही पता चलता था कि आज संजीत गांव में आया हुआ है। कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।
सांपला के व्यापारी से लेकर बहु अकबर के स्कूल संचालक से मांगी थी चौथ
रोहतक। बिदरो व उसके साथियों ने बहु अकबरपुर के स्कूल संचालक से लेकर सांपला के व्यापारी से चौथ मांगी हुई थी। हालांकि पीड़ितों ने दहशत के चलते केस दर्ज नहीं कराया था। मामला छह फरवरी 2018 का है। संजीत अपने गुरु एक लाख के इनामी राजेश कंडेला और साथियों के साथ कार में सवार होकर बहु अकबरपुर के निजी स्कूल में पहुंचा था। यहां पर संजीत बिदरो गाड़ी से उतरा था तथा स्कूल संचालक से दो करोड़ की चौथ मांगी थी। सात दिन में चौथ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। संजीत और उसके गिरोह के सदस्य स्कूल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए थे। हालांकि स्कूल संचालक ने दहशत के चलते पुलिस से शिकायत नहीं की थी। इसके अलावा सांपला के एक व्यापारी से भी संजीत ने पचास लाख की रंगदारी मांगी थी। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
गुरु औ दो साथियों सहित संजीत मुठभेड़ में ढेर
रोहतक समेत कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हो रहा कुख्यात बदमाश संजीत बिदरो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उसके साथ ही उसका गुरु राजेश भारती निवासी कंडेला जींद, उमेश उर्फ डॉन निवासी नजफगढ़ समेत चार को ढेर कर दिया। जबकि झज्जर के गांव डीघल निवासी कपिल पहलवान गंभीर रूप से घायल है। मुठभेड़ में पुलिस के छह कर्मचारी भी घायल हुए हैं। रोहतक पुलिस की सीआईए टू भी बदमाशों के पीछे लगी हुई थी। उनके छत्तरपुर क्षेत्र में पहुंचने की खबर मिली थी।