फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बेटी बचाओ के नाम पर फर्जीवाड़ा

बेटी बचाओ के नाम पर फर्जीवाड़ा

Sun, 08 Apr 2018 03:11 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ के नाम पर फर्जीवाड़ा
फोटो नंबर : वीएस 1, 2
विज्ञापन


बेटी बचाने के नाम पर लोगाें को बरगला रहे ठग

दो लाख रुपये का लालच देकर 10-20 रुपये में बेच रहे फॉर्म
- प्रधानमंत्री बेटी बचाओ योजना के नाम से फर्जी आवेदन बेच कर नोट कमा रहे ठग, महिला एवं बाल विकास विभाग परेशान

विकास सैनी
रोहतक।
सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। ठग फर्जी योजना के नाम पर आवेदन पत्र तैयार कर नोट बटोर रहे हैं। यह आवेदन 10 से 20 रुपये में बेचा जा रहा है। आवेदन में 260 करोड़ रुपये की राशि से योजना देश के 26 राज्यों में शुरू करने की बात कही गई है। इसमें बेटियों को दो लाख रुपये दिए जाने का दावा किया गया है। इस फर्जीवाड़े को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग भी इससे परेशान है।

कहां से आए आवेदन कोई नहीं जानता
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर एक आवेदन पत्र पिछले कई दिनों से लोगों के हाथों में है। यह आवेदन कहां से और कैसे आया कोई नहीं जानता। आवेदन किसने तैयार किया, यह भी पता नहीं लग रहा है। जबकि इसकी फोटो प्रतियां धड़ल्ले से बिक रही हैं। ये आवेदन लोगों को दस से बीस रुपये में बेचे जा रहे हैं। आवेदन पत्र डाक के जरिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिल्ली भेजने हैं।
विज्ञापन


पार्षदों के घर हस्ताक्षर कराने जा रहे लोग
वार्ड सात की पार्षद सरिता ने बताया कि लोग आवेदन लेकर आ रहे हैं। वे इन पर हस्ताक्षर कराने के लिए आ रहे हैं। आवेदन में दो लाख रुपये दिए जाने की बात छपी है। इसे लेकर लोगों में होड़ लगी है। इस कारण ऐसे रोजाना करीब दस आवेदन उनके पास आ रहे हैं। यह हाल अकेले इसी वार्ड का नहीं है, शहर के दूसरे वार्डों में भी ऐसे मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट बता रही फेक आवेदन
आवेदन को लेकर भ्रामक प्रचार जोरों पर है। इसके चलते बाजार में इन आवेदनों की मांग बनी हुई है। कुछ लोग इसकी सत्यता जांचने के लिए विभाग की वेबसाइट पर भी आवेदन खंगाल रहे हैं। ऐसे ही कुछ लोगाें ने आवेदन की सत्यता जांची तो यह फेक निकला। डब्ल्यूसीडी डॉट एनआईसी डॉट इन पर इस आवेदन को फेक बताया गया है।

मुख्यालय ने बोरा भर कर भेजे आवेदन
बेटी बचाने के नाम पर जारी आवेदनों का एक बोरा भर आवेदन पिछले दिनों रोहतक पहुंचा था। ये आवेदन मुख्यालय से यहां भेजे गए थे। इसमें देश भर से बेटियों के लिए दो लाख रुपये मिलने के लालच में भरे गए आवेदन थे। इन्हें बाद में विभाग ने संबंधित राज्यों व जिला मुख्यालय में पहुंचाया।


वर्जन :
बेटी बचाओ के नाम से विभाग ने कोई आवेदन जारी नहीं किया है। बेटियों को दो लाख रुपये दिए जाने के आवेदन को लेकर सूचना मिली है। यह आवेदन फर्जी है। विभाग इस बारे में लोगों को सूचित कर रहा है। लोगों किसी तरह के बहकावे या लुभावने दावों में ने फंसे।
- शांति जून, एडिशनल पीओ, महिला एवं बाल विभाग, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed