{"_id":"5a11fef44f1c1bf4688bc36d","slug":"101511128820-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी मोहल्ले में पति पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेयरी मोहल्ले में पति पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Mon, 20 Nov 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरी मोहल्ले में पति-पत्नी ने फंदे पर लटककर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
डेयरी मोहल्ले में रविवार देर शाम अधेड़ पति-पत्नी ने रस्सी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है दोनों काफी दिनों से ब्लड प्रेशर से बीमार थे। सोमवार को मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक 50 वर्षीय राजसिंह और 47 वर्षीय बिमला देवी अपने दोनों बेटों के साथ सलारा मोहल्ला में रहते थे। उनके बेटे राजेश और राकेश की सब्जी मंडी में दुकान है। राजसिंह का एक महान डेयरी मोहल्ले में भी है। इस मकान में वह पशु पालते थे। राजसिंह और बिमला देवी का इस मकान में आना जाना लगा रहता था। राजसिंह शाम को बिमला के साथ डेयरी मोहल्ले के मकान में गया था। देर रात तक दोनों में से कोई भी वापस नहीं आया। इसके बाद उनकी बेटी मकान पर पहुंची। यहां देखा तो मकान के गेट की अंदर से कुंडी लगी हुई थी। बेटी ने दोनों को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। काफी देर तक प्रयास करने के बाद बेटी ने अपने भाई राजेश के पास फोन करके सूचना दी कि माता पिता अंदर से दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। कुछ देर बाद राजेश मौके पर पहुंचा। उसने जैसे-तैसे करके दरवाजा खोला। यहां पर राजेश के माता पिता के शव खिड़की से बंधी एक ही रस्सी से लटके थे। तभी पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतकों के बेटे राजेश ने बताया कि उसके माता पिता को काफी समय से ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। वह रविवार को भी दिन में दवाई लेकर आये थे। इसके अलावा परिवार में दोनों को कोई भी परेशानी नहीं थी।