{"_id":"5991f43b4f1c1bc8338b46b4","slug":"101502737467-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम कपिल की बरामदगी के लिए जयपुर तक करेंगे संघर्ष : कमेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम कपिल की बरामदगी के लिए जयपुर तक करेंगे संघर्ष : कमेटी
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेलवे स्टेशन से गत दिनों अपहृत तीन साल के मासूम कपिल की बरामदगी के लिए अणतपुरा के ग्रामीण आगे आए हैं। इससे पूर्व जनसंघर्ष कमेटी के अध्यक्ष प्रो. अनिरुद्ध यादव, कमेटी प्रवक्ता राजेंद्र सिंह एडवोकेट, आनंद यादव, डॉ. कंवर सिंह यादव अणतपुरा गांव पहुंचे और गांव में पंचायत की। संघर्ष कमेटी के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि कपिल की बरामदगी और पुलिस की नाकामयाबी के विरोध में रेवाड़ी एवं जयपुर में आंदोलन तेज होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस कहती है कि एसआईटी का गठन हो गया, अपहरणकर्ता की सूचना देने वालों को इनाम दिया जाएगा। परंतु मौलिक सवाल कपिल की बरामदगी का है। बरामदगी के लिए पुलिस क्या कर रही है इसकी जानकारी न ही संघर्ष कमेटी को है और न ही अणतपुरा गांव को। वहीं रेवाड़ी वासियों की ओर से कपिल की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे आंदोलन से प्रेरित होकर सरपंच हीरालाल के नेतृत्व में यह संकल्प लिया कि कपिल की बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और 15 अगस्त को ग्रामीण प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।