{"_id":"596e60874f1c1bb3498b458d","slug":"101500405895-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर चार लाख 20 हजार की लगाई चपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर चार लाख 20 हजार की लगाई चपत
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। एटीएम कार्ड बदलकर खाते से चार लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुमन कुमार ने बताया कि 16 जून को वह एटीएम बूथ से पैसे निकालने आए थे। वहां खाते से 40 हजार रुपये निकाले। वहां पर एक युवक और खड़ा था। अचानक उनके हाथ से पैसे और एटीएम कार्ड गिर गया। युवक ने उन्हें पैसे तो दे दिए, लेकिन एटीएम कार्ड बदल लिया। 17 जून को उनके मोबाइल पर खाते से पैसे ट्रांसफर होने के कई मैसेज आए। इस दौरान 4 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर हो चुके थे। सुमन कुमार तुरंत बैंक पहुंचे। बैंक में जांच कराने पर पता चला कि नकदी ऑनलाइन ही किसी सूरज नामक युवक के खाते में ट्रांसफर की गई है।