फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Crack in eight houses including former minister's residence

पूर्व मंत्री के आवास समेत आठ मकानों में आई दरार

Thu, 19 Dec 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Crack in eight houses including former minister's residence
बार एसोसिएशन की छह मंजिला इमारत के निर्माणसे सटी डीएलएफ कॉलोनी के घरों में आई दरार।
न्यायालय परिसर में जिला बार एसोसिएशन के निर्माणाधीन चैंबरों को लेकर डीएलएफ कॉलोनी के लोग बुधवार को एसडीएम राकेश कुमार से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित आठ मकानों में चैंबरों के निर्माण के चलते दरारें आई हैं। इस पर एसडीएम ने मामले की जांच कराने का का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डीएलएफ कॉलोनी निवासी पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की पत्नी वीना ग्रोवर, भूप सिंह सुहाग, संजय आहूजा, कर्नल सिंधवानी और प्रेम ग्रोवर ने उपायुक्त को संबोधित पत्र में लिखा है कि उनके मकान के उत्तर दिशा में न्यायिक परिसर है और उत्तर दिशा की दीवार कोर्ट परिसर की चहारदीवारी से लगती है। आरोप है कि भवन निर्माण में दीवार से दूरी न रखने के कारण मकानों में सीलन आ गई है। वहीं कई मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। इससे मकान कमजोर हो गए हैं, लोगों को मकानों के गिरने का डर सताने लगा है। कॉलोनी वासियों ने लिखा कि वह डर के साये में रहने को मजबूर हैं। इसलिए जल्द मामले में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जिला बार के प्रधान बोले-तीन साल से हो रहा निर्माण, अब पूर्व मंत्री को हुई परेशानी
बार एसोसिएशन के प्रधान लोकेंद्र सिंह फौगाट का कहना है कि चैंबर निर्माण हाईकोर्ट की बिल्डिंग कमेटी करा रही है। यह निर्माण पिछले तीन साल से हो रहा है, लेकिन अब तक पूर्व मंत्री को कोई परेशानी नहीं हुई। जैसे ही वे प्रधान बने, वैसे ही पूर्व मंत्री को तकलीफ हो रही है। ये राजनीति से प्रेरित मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बोले-मैंने अनदेखा किया, लेकिन पड़ोसियों ने रखी बात
पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर का कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले उनके घर की पिछली दीवार में दरारें आ गईं थीं। मैंने उसे अनदेखा कर दिया, लेकिन अब आस पड़ोस के लोग उनसे मिले। पड़ोसियों ने कहा कि हमारी बात रखी जाए। कॉलोनी के लोगों ने मिलकर ज्ञापन दिया है। अधिकारी मामले को देखेंगे और जो उचित होगा, वह करेंगे।

उपायुक्त को भेज दी है समस्या : एसडीएम
एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि वकीलों के चैंबर निर्माण से मकानों में दरारें पड़ने की समस्या संबंधी ज्ञापन मिला है, जो उपायुक्त के नाम संबोधित है। वह यह ज्ञापन उपायुक्त को भेज दिया है। फिलहाल निर्माण हाईकोर्ट की कमेटी के अधीन है, इसलिए कार्रवाई भी हाईकोर्ट से ही होगी।

बार एसोसिएशन की छह मंजिला इमारत के  निर्माणसे  सटी डीएलएफ कॉलोनी के घरों में आई दरार को दिखाते मका?

बार एसोसिएशन की छह मंजिला इमारत के निर्माणसे सटी डीएलएफ कॉलोनी के घरों में आई दरार को दिखाते मका?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed