फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   covid care centre, patient, quaranteen

महादेव सेवा संघ बनवा रहा 35 बेड का कोविड केयर सेंटर

Thu, 06 May 2021 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
covid care centre, patient, quaranteen
रोहतक। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आज के समय में सरकारी और निजी अस्पताल में बेड खाली नहीं बचे हैं। मरीजों को जगह-जगह धक्के खाने के बाद भी अस्पतालों में बेड नहीं मिल पा रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए महादेव सेवा संघ सेक्टर तीन की मेन मार्केट में 35 बेड का कोविड केयर सेंटर बना रहा है जो रविवार तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

संघ के प्रधान प्रदीप शर्मा ने बताया कि आज के समय में कोरोना संक्रमण के चलते हर वर्ग परेशान है। समय का नहीं पता कि कब किस समय व्यक्ति को क्या दिक्कत हो जाए। जिनमें से ज्यादातर लोग तो ऐसे हैं जो हल्का बुखार व खांसी जुकाम होने के बाद परिवार से दूर क्वारंटीन होना चाहते हैं। लेकिन जगह नहीं मिल पाने के कारण उनको घर में ही अलग कमरे में क्वारंटीन होना पड़ता है। उसके बावजूद अंदेशा रहता है कि घर वाले इस वायरल की चपेट में न आ जाएं। ज्यादातर घरों में बुजुर्ग भी रहते हैं उनके बीमार होने पर उनकी इतनी देखभाल भी नहीं हो पाती। इसी के चलते यह निर्णय लिया गया है कि जिनको बुखार व खांसी जुकाम हो और क्वारंटीन होना चाहते हों तो रविवार को सेक्टर तीन की मेन मार्केट में कोविड केयर सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा। जिसमें सभी प्रकार की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

-------------
कोविड सेंटर में सुबह शाम प्रशिक्षक करवाएंगे योग
बता दें कि सेवा संघ की तरफ से कोविड केयर सेंटर में क्वारंटीन होने वाले लोगों के लिए एक योग प्रशिक्षक सुबह शाम योग भी करवाएगा। ताकि इम्युन सिस्टम बरकरार रहे। यहीं नहीं सती भाई साई दास सेवा दल मरीजों के लिए दो समय खाना भी उपलब्ध करवाएंगे। संस्था द्वारा हल्दी का दूध, फ्रूट व अन्य सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। भाप देने की मशीन डिजिटल थर्मा मीटर व ऑक्सीजन लेवल मापने के सभी मशीन उपलब्ध रहेगी। ऑक्सीजन की कमी होने पर अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed