फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Covid-19 positive Nepali patient dies of Gurugram in PGI, administration conducted last rites

पीजीआई में गुरुग्राम के कोविड-19 पॉजिटिव नेपाली मरीज की मौत, प्रशासन ने कराया अंतिम संस्कार

Sun, 03 May 2020 07:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 positive Nepali patient dies of Gurugram in PGI, administration conducted last rites
गुरुग्राम के कोरोना संक्रमित मरीज की पीजीआई में मौत के बाद रविवार को एम्बुलेंस से रोहतक के प्रची - फोटो : RohtakCity
फोटो : कोरोना संक्रमित मरीज की पीजीआई में मौत के बाद प्राचीन शिव मंदिर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करते निगम कर्मी।
विज्ञापन

हेडिंग : कोविड-19 : गुरुग्राम के नेपाली मरीज की पीजीआईएमएस में मौत, प्रशासन ने कराया अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नॉवेल कोरोना वायरस वुहान स्टेन कोविड-19 से ग्रस्त गुरुग्राम के 45 वर्षीय मरीज की शनिवार देर रात पीजीआईएमएस में उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज 30 अप्रैल से डे-केयर के आईसीयू में भर्ती था, उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। रविवार दोपहर मृतक के परिजनों को सूचना देकर नगर निगम की टीम ने वैश्य शिक्षण संस्थान के समीप श्मशान गृह में जारी गाइडलाइन के अनुसार शव का दाह संस्कार किया गया। हालांकि इस दौरान परिवार की ओर से कोई मौजूद नहीं था।

गुरुग्राम का मरीज उपचार के लिए संस्थान में स्वयं आया था। यहां मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे दाखिल कर लिया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज को सांस लेने में समस्या थी, उसे आईसीयू में रखा गया था। मृतक के भतीजे संजय ने बताया कि वह नेपाल के रहने वाले हैं। करीब एक साल पहले मृतक गुरुग्राम में चाउमिन, मोमोज का काम करने आया था। मृतक के तीन बच्चे हैं, जो नेपाल में रह रहे हैं। बता दें कि शनिवार देर रात मृतक की मौत की खबर के बाद परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। इसके कारण शव को श्मशान गृह ले जाने में देरी हुई और काफी समय शव वाहन आपातकालीन विभाग के गेट पर खड़ा रहा। बाद में नगर निगम की टीम ने सुरक्षा के लिए पीपीई किट पहनकर शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed