{"_id":"64b5a7d12ababeafe3015bc6","slug":"court-sent-notice-to-bfi-ioa-and-sai-sought-reply-in-seven-days-rohtak-news-c-17-roh1020-202883-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अदालत ने बीएफआई, आईओए और साई को भेजा नोटिस, सात दिन में जवाब मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अदालत ने बीएफआई, आईओए और साई को भेजा नोटिस, सात दिन में जवाब मांगा
विज्ञापन
रोहतक।
बॉक्सिंग खिलाड़ियों की ओर से उच्च न्यायालय में दायर याचिका की सोमवार को सुनवाई हुई। यहां अदालत ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर वकीलों की बहस के बाद खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया को लेकर किए गए मूल्यांकन के संबंध में जवाब तलब किया। इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए), बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई), भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) दिल्ली, भारतीय बॉक्सिंग टीम के चीफ कोच सीए कुटप्पा को नोटिस जारी किया गया है।
सोमवार को अदालत में एशियन खेलों के लिए चुनी गई भारतीय मुक्केबाजी की टीम के खिलाफ आवाज उठाने वाले डाॅ. जयपाल व अन्य की याचिका की सुनवाई हुई। यहां अदालत ने टीम का चयन करने की प्रक्रिया के संबंध में चयनकर्ताओं से जवाब तलब किया है। अदालत ने नोटिस जारी कर अगले सप्ताह उनका जवाब मांगा है। केस की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी।
चयनित टीम के प्रदर्शन पर उठाए सवाल
डॉ. जयपाल ने बताया कि अदालत में चयनकर्ताओं ने वर्ष 2023 की विश्व चैंपियनशिप में गई टीम के प्रदर्शन को बेस्ट बताते हुए चयन का आधार बताया है। जबकि देश की बॉक्सिंग टीम का बेस्ट प्रदर्शन वर्ष 2019 की चैंपियनशिप में रहा था। विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2019 की पदक तालिका में देश छठवें स्थान पर था। वर्ष 2023 में मूल्यांकन से चयनित टीम के प्रदर्शन से देश 12वां स्थान पर रहा। यह चैंपियनशिप उज्बेकिस्तान में हुई। ऐसे में प्रदर्शन बेहतर कैसे हो सकता है।