फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Councillor dissatisfied with garbage collection work, demands blacklisting of agency

Rohtak News: कचरा उठान कार्य से पार्षद असंतुष्ट, एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

Fri, 05 Jun 2026 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Councillor dissatisfied with garbage collection work, demands blacklisting of agency
29-मेयर रामअवतार वाल्मीकि को ज्ञापन सौंपते नगर निगम पार्षद । संवाद
रोहतक। शहर में ठेके पर डोर टू डोर कचरा उठान करने वाली एजेंसी के खिलाफ पार्षदाें ने मोर्चा खोल दिया है। एजेंसी के कार्य से असंतुष्ट पार्षदों ने इसे ब्लैकलिस्ट करने की मांग उठाई है। 12 पार्षदों ने वीरवार को कैनाल रेस्ट हाउस में बैठक कर मेयर रामअवतार वाल्मीकि को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

पार्षदों का आरोप है कि वार्डों में डोर टू डोर कचरा उठान की गाड़ियां हर घर तक नहीं पहुंच रही हैं। शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। लोग उनसे जवाब मांग रहे हैं। मांग करने वालों में वार्ड-2 से आशा लता, वार्ड-4 से रिंकू नागर, वार्ड-5 से सुरेश किराड़, वार्ड-7 से कपिल नागपाल, वार्ड-8 से अंजु सैनी, वार्ड-10 से मनीषा नांदल, वार्ड-14 से कंचन खुराना, वार्ड-15 से अनिता मिगलानी, वार्ड-16 से मुक्ता नागपाल, वार्ड-18 से बेबी रानी, वार्ड-20 से प्रवीण कौशिक, वार्ड-21 से बिजेंद्र बैरागी, मनोनीत पार्षद अशोक वर्मा, अनिता गर्ग व रमेश बोहर शामिल हैं।
विज्ञापन

-----------
पार्षदों ने ये लगाए हैं आरोप
हर घर तक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच रही हैं। रोजाना घरों से कूड़े का उठान नहीं हो रहा, कूड़ा उठान गाड़ियों में हेल्पर नहीं होता, महिलाओं को कूड़ा डालने में दिक्कतें होती हैं। सड़कों पर गाड़ियों से गिरा हुआ कूड़ा बिखरा मिलता है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। ठेकेदार बुलाने पर भी नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
डोर टू डोर कचरा उठान वाली एजेंसी के कार्यों से काफी पार्षद असंतुष्ट हैं और उन्होंने ज्ञापन सौंपा है। पार्षदों का आरोप है कि सभी घरों से कूड़ा उठान नहीं हो रहा। आरएफ आईडी स्कैन नहीं की जाती है। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त से बातचीत की है और जरूरत पड़ने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- रामअवतार वाल्मीकि, मेयर।
--------------
हमारी सभी 125 टीपर, 90 ईवी गाड़ियां चल रही हैं। पोर्टल पर सब ऑनलाइन हैं। 400 कर्मचारी सफाई में लगे हैं। हरियाणा सरकार के नियम अनुसार कर्मचारियों को हर माह 10 तारीख तक वेतन दिया जा रहा है। निगम ने जो रूट दिया है, उसी पर हमारी गाड़ी जाती है।

- संजीव नागर, ठेकेदार
----------------
कर्मचारियों ने ठेकेदार पर लगाया कम वेतन देने का आरोप
शहर में डोर टू डोर कचरा उठान करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों ने ठेकेदार पर कम वेतन दिए जाने का आरोप लगाया है। कई कर्मचारियों ने वीरवार शाम नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार से मिले और उनको ज्ञापन भी सौंपा। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक की इकाई के प्रधान शंभू टांक व पार्षद कपिल नागपाल की अगुवाई में यह ज्ञापन सौंपा गया है। निगम आयुक्त ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है।

29-मेयर रामअवतार वाल्मीकि को ज्ञापन सौंपते नगर निगम पार्षद । संवाद

29-मेयर रामअवतार वाल्मीकि को ज्ञापन सौंपते नगर निगम पार्षद । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed