{"_id":"6893c22b4ae9e5f7200b7c58","slug":"corporations-strictness-challans-of-rs-20000-each-issued-for-cutting-fodder-and-spreading-filth-rohtak-news-c-17-roh1019-704245-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की सख्ती : चारा काटकर गंदगी फैलाने पर काटे 20-20 हजार के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की सख्ती : चारा काटकर गंदगी फैलाने पर काटे 20-20 हजार के चालान
Thu, 07 Aug 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
झज्जर रोड़ पर चारा काटने वालो के चालान करती निगम की टीम। स्रोत : निगम
रोहतक। शहर में चारा काटकर गंदगी फैलाने पर नगर निगम ने बुधवार को दो संचालकों के 20-20 हजार रुपये के चालान काटे। साथ ही हिदायत दी कि दोबारा गंदगी फैलाई तो चालान की राशि दोगुनी हो जाएगी।
निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह में निगम ने 52 से अधिक बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ा है। बुधवार को भी 19 पशुओं को जींद रोड, झज्जर रोड और हिसार रोड से पकड़ा गया। इतना ही नहीं वार्ड नंबर 20 के निरीक्षण के दौरान शिकायत मिली कि झज्जर रोड पर चारा काटने वाले सड़क पर गंदगी फैलाते हैं।
सड़क पर आवारा पशुओं को जमावड़ा लगा रहता है। निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो चारा मशीन संचालकों के चालान काटे। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने पशु सड़क पर छोड़ देते हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। प्रथम बार पशु पकड़े जाने पर 5 हजार, दूसरी बार में 11 हजार और तीसरी बार में 21 हजार रुपये जुर्माना होगा। साथ ही पशु को भी जब्त कर लिया जाएगा।