फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation strict on relocation of dairies, final notice to 150 allottees

Rohtak News: डेयरियों के स्थानांतरण पर निगम सख्त, 150 आवंटियों को अंतिम नोटिस

Fri, 05 Dec 2025 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Corporation strict on relocation of dairies, final notice to 150 allottees
39...शहर के कन्हेली रोड न्यू डेयरी कॉम्प्लेक्स का दृश्य । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कन्हेली रोड न्यू डेयरी कॉम्प्लेक्स में डेयरियों के स्थानांतरण को लेकर नगर निगम अब सख्त नजर आने लगा है। इसी के मद्देनजर निगम ने 150 आवंटियों को अंतिम नोटिस जारी किए हैं। निगम की ओर से अंतिम नोटिस जारी कर 15 दिसंबर तक डेयरियों को निर्धारित डेयरी जोन में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। डेयरी स्थानांतरण न करने पर आवंटियों का अलॉटमेंट रद्द भी हो सकता है।
निगम अधिकारियों के अनुसार शहर क्षेत्र से डेयरियों को 35 एकड़ में बने डेयरी जोन यानी कन्हेली रोड न्यू डेयरी कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरित किया जाना है। निगम ने कुल 250 प्लॉट डेयरी जोन में आवंटित किए थे, जिन पर डेयरियों को शिफ्ट करना अनिवार्य है लेकिन इस मुद्दे पर गंभीरता नजर नहीं आई है और अब तक केवल 100 संचालकों ने डेयरियों को निर्धारित स्थल पर स्थानांतरित किया हैं। 150 आवंटियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। शहर में करीब 450 डेयरियां हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से पहले भी उनको नोटिस जारी किए गए थे लेकिन अब अंतिम सुनवाई के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। यह भी कहा गया है कि डेयरी संचालक व्यक्तिगत रूप से आयुक्त कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि के भीतर कार्रवाई न करने की स्थिति में नगर निगम की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसके तहत संबंधित आवंटियों का अलॉटमेंट रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

-------
शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए डेयरियों का स्थानांतरण आवश्यक है। सभी डेयरी संचालकों का सहयोग जरूरी है। - डॉ. आनंद शर्मा, आयुक्त, नगर निगम रोहतक
--------



संक्षिप्त ब्योरा :

शहर में कुल डेयरी : 450
कन्हेली रोड डेयरी काॅम्प्लेक्स का क्षेत्र : 35 एकड़
कुल प्लाट अलाट : 250
अब तक शिफ्ट हुई : 100


-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed