{"_id":"683a12d774857714fd07003d","slug":"corona-testing-will-be-done-in-pgi-and-civil-hospital-from-today-rohtak-news-c-17-roh1020-662933-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजीआई और सिविल अस्पताल में आज से होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजीआई और सिविल अस्पताल में आज से होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। कोरोना के बढ़ते दायरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बचाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में पीजीआई ने भी मरीजों की जांच के लिए सी-ब्लॉक निर्धारित कर दिया है। शनिवार से यहां जांच की जाएगी। इधर, सिविल अस्पताल में भी शुक्रवार को कोरोना सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। शनिवार से ही यहां भी कोरोना जांच शुरू होगी।
देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर फैलने लगा है। हालांकि, प्रदेश अभी इस संक्रमण से काफी हद तक सुरक्षित है, मगर पिछले दिनों सामने आए कुछ केसों ने चिंता जरूर बढ़ा दी है। पीजीआई ने ऐसे मरीजों के लिए सी-ब्लाॅक में व्यवस्था बनाई है। जांच के लिए सैंपल लेने वाले स्टाफ की नियुक्ति हो गई है।
कोरोना के केस सामने नहीं आए हैं। एहतियातन कोविड जांच की व्यवस्था शुरू की जा रही है। शनिवार से सी-ब्लॉक में यह जांच की जाएगी।
- डाॅ. वरुण अरोड़ा, पीआरओ, यूएचएस।