फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona speed: 124 infected in one day, three dead

कोरोना की रफ्तार : एक दिन में 124 संक्रमित, तीन की मौत

Wed, 14 Apr 2021 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Corona speed: 124 infected in one day, three dead
कोरोना ने जिले में रफ्तार पकड़ ली है, मंगलवार को एक साथ 124 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। यही नहीं स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में तीन मरीजों की कोरोना से उपचार के दौरान मौत की पुष्टि भी की है। एक्सपर्ट कोरोना वायरस की इस वृद्धि का मुख्य कारण लोगों का खुलेआम बेखौफ घूमना मानते हैं। यही वजह है कि सार्वजनिक स्थलों से घर तक वायरस पहुंच रहा है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13386 पहुंच गई है। सोमवार को 124 नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 614 पहुंच गई है। इसमें से 26 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं तो 588 मरीज अपने घरों पर एकांतवास में हैं। मरीजों की संख्या को देखते हुए सैंपलों की संख्या भी बढ़ा दी गई है, इसके चलते जांच रिपोर्ट वेटिंग में चल रही हैं। विभाग पीजीआईएमएस के अलावा अन्य सरकारी व निजी लैबों में सैंपल भेज रहा है, ताकि मरीजों की जांच रिपोर्ट जल्द आ सके। विभाग जिले में तीन लाख 24 हजार से अधिक लोगों के सैंपल जांच कर चुका है।
विज्ञापन

मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 169
जिले में मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद कुल मृतकों का आंकड़ा 169 हो गया है। इसमें आसन की 87 वर्षीय गृहिणी, किलोई का 73 वर्षीय किसान व मोरखेड़ी की 62 वर्षीय महिला भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, बैंक कर्मी, मेड व 25 गृहिणी भी संक्रमित
डॉक्टर, दो स्टाफ नर्स, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, वकील, बिजनेसमैन, वाइन शॉप संचालक, बैंकर, चालक, हाउस कीपिंग स्टाफ, एएसआई हरियाणा पुलिस, आईसीआईसीआई बैंक कर्मी, सहायक प्रोफेसर, पीएनबी बैंक कलानौर, हरियाणा ग्रामीण बैंक, जीएच कंट्रोल रूम ऑपरेटर, बिजली बोर्ड, अकाउंटेंट, मेड व विभिन्न कॉलोनियों में 25 गृहिणियां।
शिक्षक भी मिले संक्रमित
स्कॉलर रोजरी के प्रिंसिपल, कोचिंग सेंटर संचालक के अलावा पाड़ा मोहल्ला, सेक्टर 35, सेक्टर तीन में तीन, कैैलाश कॉलोनी, यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल, सेक्टर दो, नेहरू कॉलोनी, सेक्टर चार व तिलक नगर में शिक्षक संक्रमित मिले हैं।

11 छात्राओं समेत 8 से 22 साल के 28 विद्यार्थी संक्रमित
आठ से 22 साल के 28 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 11 छात्राएं भी शामिल हैं। इसमें जगदीश कॉलोनी, संजय कॉलोनी, श्रीरामनगर, मेडिकल कैंपस, विशाल नगर, सेक्टर दो, सेक्टर चार में दो, देव कॉलोनी में दो, आर्य नगर, सेक्टर तीन, सेक्टर एक में तीन, नेहरू कॉलोनी, तिलक नगर, सेक्टर तीन, बीएससी नर्सिंग में दो, अर्जुन नगर, ग्रीन रोड पर दो, जवाहर नगर, सनसिटी में तीन, खरावड़ में संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed