फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   corona, nine dead, 332 positive cases found

कोरोना से नौ लोगों की मौत, 332 संक्रमित मिले

Thu, 06 May 2021 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
corona, nine dead, 332 positive cases found
रोहतक। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है तो इससे मौतें भी हो रही हैं। बुधवार को कोरोना से सुखपुरा के युवक सहित नौ मरीजों की मौत हो गई तो 332 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 1721 मरीजों को कोरोना का एक्टिव मरीज बताया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना के अब तक 18595 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा 260 मरीज अब तक दम तोड़ चुके हैं। 1721 एक्टिव कोरोना मरीजों में से 48 अस्पताल में भर्ती हैं और 1673 मरीज घर पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। जिले में संक्रमण प्रतिशत 4.95 चल रहा है, जबकि रिकवरी रेट 89.54 प्रतिशत है। विभाग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए बुधवार को 2876 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

----------------
255 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग
जिले में बुधवार 255 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जिले में कोरोना से अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 16614 बताई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए गाइडलाइन को मानना जरूरी है। इससे अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम होगा और सभी को समय पर स्वास्थ्य सेवा मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
129756 का हो चुका टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग जिले में अब तक 129756 लोगों का टीकाकरण कर चुका है। डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि कोरोना से बचाव की जगह-जगह वैक्सीन लगाई जा रही है। बुधवार को 1338 को पहली व 599 को दूसरी डोज लगाई गई है।

------
जिले में कोरोना से मृतकों की स्थिति
आय लिंग स्थान व्यवसाय
36 पुरुष हाउसिंग बोर्ड निजी कर्मचारी
28 पुरुष सुखपुरा निजी कर्मचारी
63 महिला पाड़ा मोहल्ला गृहिणी
65 पुरुष रोहतक बुजुर्ग
45 महिला गिरावड़ गृहिणी
52 पुरुष गढ़ी वर्कर
55 महिला गोहाना रोड गृहिणी
53 पुरुष न्यू बस स्टैंड बिजनेसमैन
52 पुरुष महम मजदूर
बाक्स
सात माह का बच्चा, तीन साल की लड़की, पीजीआईएमएस के डॉक्टर, स्टाफ संक्रमित
जिले में बुधवार सात माह का बच्चा, दो साल का बच्चा, तीन साल की लड़की, बैंक स्टाफ, पीजीआईएमएस के डॉक्टर, नर्स, शिक्षक, विद्यार्थी, बुजुर्ग, गृहिणी, बुजुर्ग, दुकानदार, किसान, घुसकानी व चिड़ी का हेल्थ स्टाफ संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ऑटो चालक, लेखाकार, प्रोपटी डीलर, निजी शोरूम संचालक, ट्रैक मैन, बैंक गनमैन, हाउस सर्जन पीजीआईएमएस, सीएमओ कार्यालय का स्टाफ, बिजनेसमैन, वकील, लेक्चरर, स्टैनो, बीडीएस पीजीआईएमएस इंटर्न, प्रिंसिपल, निजी कार शोरूम का स्टाफ, कोर्ट का लिपिक, निजी अस्पताल का फार्मासिस्ट, निजी संस्थान के तीन मरीज, ट्रांसपोर्टर, सीएससी सेंटर, एएनएम भालौट पीएचसी, एएनएम, आईटीआई लिपिक, सैनिक, आशा वर्कर, मजदूर आदि संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed