फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona infection: number of patients reached 2909 in district, death toll reached 32

कोरोना संक्रमण : जिले में मरीजों की संख्या पहुंची 2909, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 32

Sun, 30 Aug 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Corona infection: number of patients reached 2909 in district, death toll reached 32
Corona infection: number of patients reached 2909 in district, death toll reached 32 - फोटो : RohtakCity
जिले में कोरोना लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इससे सबसे अधिक पीजीआईएमएस प्रभावित हो रहा है। शनिवार को पीजीआईएमएस में गाइनी की सीनियर डॉक्टर, पीजी डॉक्टर, ऑर्थो का सीनियर रेजिडेंट, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट सहित 40 नए संक्रमित मिले हैं। सीनियर डॉक्टरों की टीम संक्रमित डॉक्टरों व स्टाफ की कांटेक्ट हिस्ट्री तलाश रही है। शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 2909 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की है। फिलहाल जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 566 हैं, इसमें से 52 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं, जबकि 514 होम आइसोलेट हैं। वहीं जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 32 पहुंच गई है। गनीमत यह है कि 2311 कोरोना संक्रमित मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं। गौरतलब है कि अब तक जिले में 75358 सैंपलों की जांच हो चुकी है और इसमें से 72304 सैंपल निगेटिव मिले हैं।
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
रेलवे रोड पर शॉप ट्रंक वाली गली का कर्मचारी, गंगा गर्ल्स हॉस्टल में गाइनी की पीजी डॉक्टर, सेक्टर तीन में स्टे एट होम, विशाल नगर में पीजीआईएमएस की नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, जगदीश कॉलोनी की गृहिणी, पीजीआई कैंपस की स्टाफ नर्स, पीजीआई ऑर्थो पीजी डॉक्टर, बाबरा मोहल्ला में कोर्ट का स्टाफ, जनता कॉलोनी में एचआरडी का कर्मचारी, सेक्टर दो में पीजीआई की स्टाफ नर्स, सेक्टर तीन की गृहिणी, डीएलएफ की गृहिणी, सेक्टर तीन में अधिवक्ता, सेक्टर दो में गृहिणी, सिंहपुरा कलां में स्टे एट होम मेल, गढ़ी मोहल्ला की गृहिणी, गांधी कैंप गर्ल्स स्कूल में जगदीश कॉलोनी का दुकानदार, तेज परस राम की गृहिणी, सैनीपुरा में टाउन प्लानिंग का स्टाफ, दुर्गा कॉलोनी का अध्यापक, जनता कॉलोनी का दुकानदार, बिजनेसमैन, सेक्टर दो का अध्यापक, राजेंद्रा कॉलोनी में रेलवे एग्जीक्यूटिव, संजय नगर की गृहिणी, जनता कॉलोनी की छात्रा, रेलवे रोड के दो छात्र, तीन गृहिणी, ज्वेलरी बिजनेसमैन, साईं दास कॉलोनी का दुकानदार, ओमैक्स सिटी का छात्र, श्रीनगर कॉलोनी की गृहिणी, स्टे एट होम, खरावड़ का मजदूर, डॉक्टर हॉस्टल में स्किन का पीजी डॉक्टर, अशोक नगर में स्टे एट होम, डॉक्टर हॉस्टल ऑर्थों का सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed