Hindi News
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Corona infected mother's heart was restless to see newborn, first glimpse of video call
{"_id":"5ebd6e928ebc3e904914adb7","slug":"corona-infected-mother-s-heart-was-restless-to-see-newborn-first-glimpse-of-video-call-rohtakcity-news-rtk5549832144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मां का दिल नवजात बच्ची को देखने के लिए था बेचैन, वीडियो कॉल से दिखाई पहली झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मां का दिल नवजात बच्ची को देखने के लिए था बेचैन, वीडियो कॉल से दिखाई पहली झलक
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले पैदा हुई बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है।
- फोटो : RohtakCity
Link Copied
कोरोना महामारी ने जहां अपनों को संक्रमण से बचने के लिए स्वयं से दूर कर दिया है, वहीं सोशल मीडिया इस दूरी को कम कर रहा है। पीजीआईएमएस में तीन दिन पहले 12 मई रात करीब ढाई बजे एक कोरोना संक्रमित महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। संक्रमण से बच्ची को बचाने के लिए चिकित्सकों ने उसे मां से दूर निकू विभाग में रखा। मां का दिल बेटी को देखने के लिए बेचैन था, वीरवार को बाल रोग विभाग के निकू स्टाफ व डॉक्सरों ने वीडियो कॉल से महिला को उसकी बेटी की पहली छलक दिखाई। बेटी को देखकर मां भावुक हो गई। वीडियो काल से बेटी का दीदार कराने पर महिला ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
बाल रोग विभाग विशेषज्ञ डॉ. जगजीत दलाल ने बताया कि मां बार-बार आग्रह कर रही थी कि उसको उसकी बेटी की एक झलक दिखा दो। इसके लिए वीडियो कॉलिंग का माध्यम चुना गया, यही मां-बेटी दोनों के लिए सुरक्षित साधन था। बच्ची की एक जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और दूसरी जांच रिपोर्ट पांच दिन बाद करेंगे। यदि वह भी निगेटिव आती है तो उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इसके बाद उसके परिवार में जो स्वस्थ होगा उसे दिया जाएगा। यदि मां बच्ची को अपने पास रखना चाहेगी कि उसे पूरे सुरक्षा इंतजाम के साथ एक से दो मीटर दूर बेड पर रखा जाएगा।
वीडियो काल पर अपनी बेटी की पहली झलक देखती कोरोना संक्रमित मां। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।