{"_id":"615ca4468ebc3e1a244e28b2","slug":"corona-infected-custom-officer-from-mumbai-admitted-to-pgi-rohtak-news-rtk6261647123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से आया कोरोना संक्रमित कस्टम अधिकारी पीजीआई में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से आया कोरोना संक्रमित कस्टम अधिकारी पीजीआई में भर्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल में टीका लगवाते लोग । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का एक और संक्रमित मरीज सामने आया है। मुंबई से आया कस्टम अधिकारी कोरोना संक्रमित बताया गया है। इसे एकांतवास में रखा गया है। दूसरे प्रदेश से आया यह मरीज जिले के संक्रमितों में शामिल नहीं माना गया है। इसके चलते जिले में फिलहाल तीन ही कोरोना संक्रमित मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई से 27 वर्षीय कस्टम अधिकारी रोहतक आया है। हरि सिंह कॉलोनी निवासी इस युवक को कोरोना संक्रमित होने के कारण एकांतवास में रखने के साथ इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा जिले के तीन संक्रमितों में से एक पीजीआई व दो घरों में उपचाराधीन हैं। जिले में मंगलवार को 1182 लोगों के सैंपल लिए गए। जबकि 641 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। महामारी की संक्रमण दर 4.92 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.72 प्रतिशत है। इधर, टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को जिले में 3341 लोगाें को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 1698 को पहली व 1643 को दूसरी डोज दी गई। जिले में अब तक 850707 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
आज यहां लगेंगे शिविर
लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए बुधवार को भी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग आठ जगह शिविर का आयोजन करेगा। इसमें जैनजती, जैन स्थानक, एमडीयू, सती भाई साई दास, जेआर किसान, शीतल मॉल, पुरानी आईटीआई शामिल है।
विज्ञापन
आज यहां लगेंगे शिविर
लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए बुधवार को भी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग आठ जगह शिविर का आयोजन करेगा। इसमें जैनजती, जैन स्थानक, एमडीयू, सती भाई साई दास, जेआर किसान, शीतल मॉल, पुरानी आईटीआई शामिल है।
विज्ञापन