फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona infected 40-year-old housewife dies, two positives found

कोरोना संक्रमित 40 वर्षीय गृहिणी की मौत, दो पॉजिटिव मिले

Tue, 29 Jun 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Corona infected 40-year-old housewife dies, two positives found
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। लेकिन दम तोड़ने वालों का सिलसिला जारी है। सोमवार को दो नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ 40 वर्षीय गृहिणी की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही महामारी से मरने वालों का जिले में आंकड़ा 549 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में दो और पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ अब तक 25,791 संक्रमित मिल चुके हैं। विभाग ने सोमवार को 574 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 268 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 36 हैं। इनमें से 19 मरीज अस्पताल व 17 घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। जिले में कोरोना का संक्रमण दर 5.58 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.73 प्रतिशत है। पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में 16 मरीज भर्ती हैं। इनमें से पांच का इलाज आईसीयू में चल रहा है। इधर, कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान के तहत सोमवार को 3955 लोगों को पहली व 1380 को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक तीन लाख सात हजार 565 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस से एक की मौत
कोरोना के साथ ब्लैक फंगस का खतरा भी कम नहीं हो रहा है। सोमवार को ब्लैक फंगस के एक मरीज की मौत हो गई। पीजीआई में ब्लैक फंगस के 180 मरीज भर्ती हैं। इनके लिए सोमवार को 235 इंजेक्शन मिले, जिसे मरीजों को लगा दिया गया है। जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीजीआईएमएस में सिर्फ ब्लैक फंगस के 180 मरीज हैं। इनका इलाज जारी है। इनमें से 10 मरीजों के नाम ऑपरेशन की सूची में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed