फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona breaks all previous records in the district, 134 infected in one day, 41st died

कोरोना ने जिले में तोड़े पिछले सारे रिकार्ड, एक दिन में 134 संक्रमित, 41वीं मौत

Thu, 10 Sep 2020 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Corona breaks all previous records in the district, 134 infected in one day, 41st died
डॉक्टरों की प्रतिमाएं दे रही कोविड-19 संक्रमण से बचने का संदेश पीजीआईएमएस की सीआरएस ओपीडी के सामन? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। कोरोना ने बुधवार को जिले के पिछले सारे रिकार्ड तोड़ते हुए संक्रमितों की संख्या को 3796 पहुंचा दिया। एक दिन में 134 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने के साथ एक कोरोना संक्रमित महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके चलते जिले में कोरोना के मृतकों का आंकड़ा 41 हो गया है। फिलहाल जिले में 839 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं, इसमें से 26 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं और 813 होम आइसोलेट हैं। सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ठीक होने वालों की संख्या भी 2916 पहुंच गई है। 4.26 फीसदी कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही रिकवरी करने वालों का डाटा 77.81 प्रतिशत पहुंच गया है। अब तक विभाग 88926 सैंपल जांच चुका है, इसमें से 84615 सैंपल निगेटिव मिले हैं।
विज्ञापन

----
58 साल की महिला ने तोड़ा दम
शिवाजी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय महिला ने कोरोना उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। महिला डायबटिक, हायपरटेंशन, सीएडी से ग्रस्त थी। महिला की बाईपास सर्जरी हो चुकी थी। मरीज का उपचार पीजीआईएमएस में हो रहा था।
विज्ञापन

----
एमएलए कार्यालय, पीजीआईएमएस, एमडीयू संक्रमण की चपेट में
बुधवार को एमएलए कार्यालय का कुक व सरकारी कर्मचारी, सनसिटी की महिला डॉक्टर, गांधी कैंप में सिविल सर्जन कार्यालय का छात्र, सेक्टर दो में पीजीआईएमएस की स्टाफ नर्स, माडल टाउन में डॉक्टर पीजीआईएमएस, सूर्या नगर में एमबीबीएस छात्र, एमडीयू में सहायक परीक्षा शाखा, साईदास कॉलोनी में बीएसएनएल का जेटीओ, सैनिक पुरा का डिप्टी मैनेजर एचडीएफसी बैंक, एमडीयू कैंपस सहायक प्रोफेसर मैनेजमेंट, मेडिकल कैंपस एचओडी पैथोलॉजी पीजीआईएमएस, इंद्रा कॉलोनी का एमआर, एमडीयू कैंपस का सहायक प्रोफेसर कॉमर्स संक्रमण का शिकार मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्ति नगर, डीएलएफ कॉलोनी, माता दरवाजा, पाडा मोहल्ला, गांधी नगर, रेलवे रोड, तेज कॉलोनी, बाबरा मोहल्ला, पाडा मोहल्ला, सरकुलर रोड, शीतल नगर में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जनता कॉलोनी, भाली, आनंदपुरा, शुगर मिल में एक-एक, सनसिटी, कृष्णपुरा गर्ल्ज स्कूल का स्टाफ, जनता कॉलोनी एक, आदर्श नगर में बैंक कर्मचारी, कच्चा बेरी रोड दो, जनता कॉलोनी, हरी नगर दो-दो, गोपाल कॉलोनी एक, श्रीनगर, रिठाल, सेक्टर चार, डेयरी मोहल्ला, हरिनगर, आनंदपुरा में एक-एक, हरि नगर एक, गांधी नगर व हुडा कांप्लेक्स में एक-एक, हरि सिंह कॉलोनी, पैलेस विहार से एक-एक सुपरवाइजर निजी कंपनी, सेक्टर तीन एक, रामगोपाल कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी, सेक्टर चार, मॉडल टाउन दो, कृष्णा कॉलोनी एक, जगदीश कॉलोनी, उत्तम विहार, चांदी, जनता कॉलोनी, मेडिकल मोड, एकता कॉलोनी में एक-एक, खरावड़ में सीसीटीवी इंजीनियर, गुरुनानकपुरा में पंचकुला में तैनात मैनेजर व सेल्स इंजीनियर मुंबई, संजय नगर, सुंडाना में एक-एक, सिविल अस्पताल रोड टेलर का फार्मासिस्ट, कायस्तान मोहल्ला में एक, हुडा कांप्लेक्स में बैंक कर्मचारी, आर्य नगर, माडौदी, रैनकपुरा में एक-एक, पाडा मोहल्ला में तीन, पटेल नगर में दो, ओमेक्स में एक, कमला नगर में दो, शौरी मार्केट, दुर्गा कॉलोनी, छोटूराम चौक, हुडा कांप्लेक्स में एक-एक, श्रीनगर कॉलोनी में एसबीआई का स्टाफ, जुलाना, कृष्णा कॉलोनी में बस स्टैंड पलवल का स्टाफ, मानसरोवर कॉलोनी में एक, रेलवे रोड, मॉडल टाउन, आंबेडकर नगर, ओल्ड अनाजमंडी, देव कॉलोनी में एक-एक, बलंब में बैंक कर्मी, गांधी कैंप, सेक्टर तीन व जनता कॉलोनी में एक-एक, सुभाष नगर में दो, श्रीनगर कॉलोनी दो, कलानौर एक, रोहतक का सरकारी कर्मचारी, जनता कॉलोनी एक, महम में नौ, किशनगढ़ दो, किलोई खास एक, भिवानी चुंगी दो, सनसिटी दो, मदीना, घन्नी पुरा, जनता कॉलोनी में एक-एक, सुभाष नगर चार, शीतल नगर चार संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed