{"_id":"60661e288ebc3e76a12216f4","slug":"corona-67-infected-again-after-115-days-rohtak-news-rtk6025420187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 115 दिन बाद फिर मिले 67 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 115 दिन बाद फिर मिले 67 संक्रमित
विज्ञापन
115 दिन बाद जिले में कोरोना के 67 मरीज मिले हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 12623 हो गई है। फिलहाल कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 230 है। इसमें से महज 10 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 220 मरीज घर पर एकांतवास में रह रहे हैं। वर्ष 2021 में पहली बार जिले में एक साथ कई संक्रमितों की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है। 115 दिन पहले 7 दिसंबर 2020 को जिले में कोरोना के 68 मरीज मिले थे। इसके बाद कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार घट रही थी, जबकि वर्तमान में कोरोना की तीसरी लहर अपने चरम की ओर जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जिले में लिए गए 734 सैंपल में से 67 का संक्रमित मिलना खतरे की घंटी बजा रहा है। एक साल पहले जिले में इस समय एक-दो मरीज ही संक्रमित थे, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर में यह संख्या 230 है। विभाग को अंदेशा है कि कई संक्रमित लक्षण न होने के चलते अपनी जांच भी नहीं करवा रहे हैं, इसलिए वह संक्रमण को आगे फैला रहे हैं। संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है कि सभी मास्क का प्रयोग करने के साथ सामाजिक दूरी का पालन करें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि वीरवार को जिले में 1447 सैंपल लिए गए हैं। अब तक 12232 कोरोना संक्रमित जिले में स्वस्थ्य हो चुके हैं और 161 उपचार के दौरान दम तोड़ चुके हैं। विभाग ने जिले में अब तक तीन लाख चार हजार 811 सैंपलों की जांच करवा ली है। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमण 4.14 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रहा है, जबकि रिकवरी रेट 98 से घट कर 96.90 प्रतिशत हो गया है।
ये मिले संक्रमित
वीरवार को जिले में तीन डॉक्टर, स्टाफ नर्स, इंस्पेक्टर, पांच विद्यार्थी, दो शिक्षक, बिजनेसमैन, गृहिणी, बुजुर्ग आदि 67 संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमितों में काठमंडी, किलोई, प्र्रेम नगर, किशनपुरा, सेक्टर तीन, अस्थल बोहर, मॉडल टाउन, सुपवा की छात्रा, गीता कॉलोनी, विजय नगर, खरैंटी, खेड़ी मोड़, सैनीपुरा, सेक्टर दो, काठमंडी, चुन्नीपुरा, जवाहर नगर, मोखरा, दुर्गा कॉलोनी, श्रीरामनगर, जनता कॉलोनी में सेक्टर 14, काहनौर, पुरानी अनाजमंडी, भगवती पुर, किला रोड, गांधी नगर, आदर्श नगर, चिन्योट कॉलोनी, जनता कॉलोनी, सुखपुरा, ब्राह्मणवास, पीजीआईएमएस व सेक्टर दो, आदर्श नगर, विशाल नगर, सेक्टर तीन, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, सेक्टर एक, सुभाष नगर, जगदीश कॉलोनी, सूर्या नगर, मॉडल टाउन, खेड़ी साध, मोखरा, पिलाना, खरावड़ आदि।
विज्ञापन
सावधान, टीकाकरण के नियमों का पालन न करना पडे़गा भारी
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाकर यदि आप स्वयं को सुरक्षित मान रहे हैं और सुरक्षा की गाइड लाइन नहीं मान रहे हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि पीजीआईएमएस के महिला रोग विभाग में दो ऐसे डॉक्टरों को कोरोना हुआ है, जिन्होंने अपनी दोनों डोज लगवा ली थी। इसके अलावा 12 डॉक्टर ऐसे भी हैं, जिन्होंने महज एक डोज लगवाई थी। पीजीआईएमएस की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पा दहिया ने बताया कि मार्च माह के पिछले 15 दिनों में महिला रोग विभाग के 24 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसमें पांच ऐसे डॉक्टरों को भी कोरोना हुआ है, जिनको पहले कोरोना हो चुका था। इसलिए जरूरी है कि वह मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन करें।
पाबंदी से अधिक लोगों का जागरूक होना अहम : बिरला
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने जिले में एकाएक कोरोना के बढ़े मरीजों की संख्या पर बताया कि पाबंदी से अधिक लोगों का जागरूक होना जरूरी है। जिले में कोरोना के स्ट्रेन का पता कराया जा रहा है, इसके लिए वीरवार को 20 सैंपल भेजे गए हैं। इससे पहले पीजीआईएमएस से भी सैंपल स्ट्रेन का पता करने के लिए आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) भेजे गए हैं। डॉ. बिरला ने बताया कि होली के दौरान बाजारों में भीड़ का असर देखने को मिल रहा है और आगामी एक-दो दिन और भी मरीज बढ़ सकते हैं। लोगों को स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए हर हाल में गाइड लाइन का पालन करना होगा। बगैर मास्क बाहर न निकले और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भीड़ से बचे। स्वास्थ्य संबंधी संदेह होने पर अपनी जांच हर हाल में कराएं और समय पर टीकाकरण कराएं। टीकाकरण होने के बाद व्यक्ति को कोरोना संक्रमण का खतरा काफी कम रहता है, यदि संक्रमण होता है तो स्थिति गंभीर होने से बच जाती है। टीकाकरण करवा चुके लोगों के लिए जरूरी है कि वह भी मास्क पहनें और वैक्सीन के सुरक्षा चक्र में आने के लिए दोनों डोज का लगना अनिवार्य है।