फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   corona, 14 dead, 362 positive cases found

कोरोना से 14 मरीजों की मौत, 362 संक्रमित मिले

Sun, 09 May 2021 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
corona, 14 dead, 362 positive cases found
रोहतक। जिले में कोरोना संक्रमण से लड़ने का जहां प्रशासन दावा कर रहा है वहीं दूसरी ओर ठीक होकर घर जाने वाले कोरोना मरीजों की संख्या शनिवार को घटकर दो अंकों में आ गई। बीते चार दिनों से ठीक होकर घर जाने वाले मरीजों की संख्या 195 से लेकर 363 के बीच रही, जबकि शनिवार को मात्र 98 लोग ठीक होकर घर लौट सके।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को 14 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई जबकि 362 के करीब नए संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में उपचार के दौरान मरने वालों की संख्या अब तक 310 बताई है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 19577 पहुंच गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 17270 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1997 हो गई है। इसमें से 49 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 1948 मरीज होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। विभाग जिले में अब तक तीन लाख 82 हजार से अधिक लोगों के सैंपल जांच करवा चुका है। जिले में 5.10 प्रतिशत के हिसाब से कोरोना संक्रमण फैल रहा है, वहीं रिकवरी रेट 88.21 प्रतिशत के हिसाब से चल रहा है।
विज्ञापन

----------------
137644 लोगों ने कराया टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग जिले में 137644 लोगों को कोरोना से बचाव का टीकाकरण कर चुका है। विभाग जिले में 3283 को कोरोना से बचाव की पहली व 1407 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
कोरोना से मरने वालों का डाटा
आयु लिंग स्थान व्यवसाय
36 पुुरुष सांई दास कॉलोनी नौकरी
45 महिला गिज्जी गृहणी
58 पुरुष डीएलएफ कॉलोनी बुजुर्ग
70 पुुरुष डीएलएफ कॉलोनी बुजुर्ग
61 महिला शास्त्री नगर बुजुर्ग
35 महिला कलानौर गृहणी
62 पुरुष किलोई खास बुजुर्ग
65 पुुरुष नांदल बुजुर्ग
64 पुरुष अर्जुन नगर बुजुर्ग
34 महिला रोहतक गृहणी
81 पुुरुष हरलाल मार्केट बुजुर्ग
29 महिला रोहतक गृहिणी
------------------
कम आयु वाले ज्यादा संक्रमित
संक्रमितों में काफी संख्या कम आयु के लोगों की है। इसके अलावा गृहिणी, बुजुर्ग, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, नर्स, बिजनेसमैन, किसान, कर्मचारी, चालक, मजदूर, प्रिंसिपल, सफाई कर्मी, शिक्षक, हरियाणा पुलिस स्टाफ, दिल्ली पुलिस स्टाफ, एमबीबीएस छात्र, प्रोफेसर, जिला अस्पताल का डॉक्टर, माली आदि संक्रमित मिले हैं।
--------------------
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहा संक्रमण
पिलाना में 12, कटेसरा में 08, गुढान 24, आंवल में 12, लाहली में 19, आईएमटी में सात, डीआरओ कार्यालय में 6, भगवती पुर में सात, मदीना में चार, भैणी महाराजपुर में तीन संक्रमित मिले हैं। वहीं सेक्टर एरिया, पीजीआईएमएस, सांगाहेडा, काहनौर, सुंडाना, जिंदरान, कलानौर, रामनगर कॉलोनी, विकास नगर, तिलक नगर, चिड़ी में पांच, मदीना में दो, चार भैणी महाराजपुर, दो महम, दो नेहरू कॉलोनी, खेरडी महम, मदीना गिदरान व कोरसान, निंदाना, भराण, निगाना, गढी बलम, समरगोपाल पुर में तीन, भगवतीपुर में पांच, आईएमटी में छह, किलोई, लाढ़ौत में भी संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
--------------------------
को-वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वालों को होना पड़ा मायूस
जिले में को-वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। आज किसी भी सेंटर पर को-वैक्सीन नहीं थी। पीजीआई में उन लोगों को निराश होकर वापस जाना पड़ा। जिनको 28 दिन पहले को-वैक्सीन लगी हुई है। वह शनिवार को दूसरी डोज लगवाने के लिए आए थे।

वर्जन
जिले में को-वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए अभी दो से तीन दिन तक इंतजार करना होगा। जिनको दूसरी डोज लगवाने का समय पूरा हो चुका है। वह सात दिन बाद दूसरी डोज लगवा सकते हैं।
- डॉ. परितेव सिंह, अर्बन नोडल अधिकारी, टीकाकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed